बदायूँ।खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण से ग्रामीणों को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण से ग्रामीणों को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

सत्य रथ।बदायूँ

 मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, बदायूँ द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी ने जानकारी दी है कि ग्राम पंचायत जमालपुर, न्याय पंचायत चगासी, विकासखंड म्याऊं में 23 एवं 24 अक्टूबर को तथा ग्राम पंचायत भरकुइयां, न्याय पंचायत बसंतनगर, विकासखंड उझानी में 28 एवं 29 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय प्रशिक्षण होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं इच्छुक व्यक्तियों को खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय कृषि एवं फल उत्पादों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *