लखीमपुररंग लाया लखीमपुर विधायकों का प्रयास हटाए गए एसपी गणेश साहा संकल्प शर्मा को मिली जिले की कमान
रंग लाया लखीमपुर विधायकों का प्रयास हटाए गए एसपी गणेश साहा संकल्प शर्मा को मिली जिले की कमान
मुजीब खान
लखीमपुर / जनपद में विधायक थप्पड़ कांड से लगातार चल रही पुलिस अधीक्षक और विधायकों के बीच ताना तानी का आज उस समय अंत हो गया जब पुलिस अधीक्षक गणेश साहा के स्थानांतरण का आदेश जनपद लखीमपुर पहुंचा उनके स्थान पर संकल्प शर्मा को जनपद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है ।
आपको बताते चले को जब से लखीमपुर में विधायक थप्पड़ कांड हुआ तब से लगभग तीन महीने से विधायकों और पुलिस अधीक्षक के बीच खींचतान चल रही थी यहां तक कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी विधायक इस लड़ाई में एक जुट नजर आए यहां तक कि तीन विधायकों ने तो लगातार लखनऊ में ही डेरा जमा रखा था लेकिन पुलिस अधिक्षक को न हटाए जाने पर विगत दिवस जनपद के सभी विधायक जिला अध्यक्ष के साथ सीएम योगी से मिले थे और पुलिस अधीक्षक को हटाए जाने की मांग की थी जिस पर सीएम ...









