Monday, February 16

लखीमपुररंग लाया लखीमपुर विधायकों का प्रयास हटाए गए एसपी गणेश साहा संकल्प शर्मा को मिली जिले की कमान

रंग लाया लखीमपुर विधायकों का प्रयास हटाए गए एसपी गणेश साहा संकल्प शर्मा को मिली जिले की कमान

मुजीब खान

लखीमपुर / जनपद में विधायक थप्पड़ कांड से लगातार चल रही पुलिस अधीक्षक और विधायकों के बीच ताना तानी का आज उस समय अंत हो गया जब पुलिस अधीक्षक गणेश साहा के स्थानांतरण का आदेश जनपद लखीमपुर पहुंचा उनके स्थान पर संकल्प शर्मा को जनपद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है ।

आपको बताते चले को जब से लखीमपुर में विधायक थप्पड़ कांड हुआ तब से लगभग तीन महीने से विधायकों और पुलिस अधीक्षक के बीच खींचतान चल रही थी यहां तक कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी विधायक इस लड़ाई में एक जुट नजर आए यहां तक कि तीन विधायकों ने तो लगातार लखनऊ में ही डेरा जमा रखा था लेकिन पुलिस अधिक्षक को न हटाए जाने पर विगत दिवस जनपद के सभी विधायक जिला अध्यक्ष के साथ सीएम योगी से मिले थे और पुलिस अधीक्षक को हटाए जाने की मांग की थी जिस पर सीएम योगी ने सभी आश्वस्त किया था इसी क्रम कल देर रात हुए उत्तर प्रदेश के 16 आईपीएस स्थानांतरण की लिस्ट में लखीमपुर पुलिस अधीक्षक गणेश साहा का नाम भी मौजूद रहा उनके स्थान पर आईपीएस संकल्प शर्मा को जिले की कमान दी गई है ।

एसपी गणेश साहा के खिलाफ लामबंद हुए थे 8 विधायक

एसपी गणेश प्रसाद साहा के खिलाफ लखीमपुर खीरी जिले के बीजेपी के आठ विधायक लामबंद हो गए थे। उन्होंने प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से मिलकर एसपी को हटाने की मांग की थी। जब प्रमुख सचिव ने नहीं हटाया तो सभी विधायक ने बीजेपी जिलाध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर हटाने की मांग की विधायकों ने मुख्यमंत्री से शिकायत में कहा था कि एसपी न तो फोन उठाते हैं और न ही बात करते हैं। एसपी गणेश साहा सिर्फ माफिया से बात करते हैं। गणेश साहा के कार्यकाल में बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारने वाले आरोपियों पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। विधायक योगेश वर्मा जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे, तब जाकर मुकदमा दर्ज हो पाया था। कुछ दिन पहले लखीमपुर जिले के बीजेपी विधायक के घर पर फायरिंग मामले कार्रवाई न होने से जिले के बीजेपी विधायक नाराज थे। इसी के चलते गणेश साहा का तबादला किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *