Tuesday, February 17

Author: Upendra kumar pandey

आजमगढ़।अपर आयुक्त ने गांधी जयन्ती के अवसर पर मण्डलायुक्त कार्यालय पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगे का किया अभिवादन

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
अपर आयुक्त ने गांधी जयन्ती के अवसर पर मण्डलायुक्त कार्यालय पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगे का किया अभिवादन  उपेन्द्र कुमार पांडेय   आज़मगढ़ ।अपर अपर-प्रशासन शमशाद हुसैन ने गांधी जयन्ती के अवसर पर वृहस्पतिवार को मण्डलायुक्त कार्यालय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा तिरंगे का अभिवाद कर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। इसके उपरान्त कार्यालय सभागार में उन्होंने राष्टपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमन्त्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण कर देश की दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा अर्पित किया। इस अवसर पर आयोजित गांधी जयन्ती समारोह की अध्यक्षता करते हुए अपर आयुक्त-प्रशासन शमशाद हुसैन ने कहा कि गांधी की कृतियों और उनके सिद्धान्तों के निरन्तर अध्ययन के साथ साथ उसे दृढ़ संकल्प के साथ आत्मसात करने की नितान्त आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सत...

आजमगढ़।गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में मनाई गई।

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में मनाई गई। उपेन्द्र कुमार पांडेय   आजमगढ़। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे गांधी जी और शास्त्री जी के परिधान में नजर आए और सभी को उनके आदर्शों से अवगत कराया। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति बच्चों द्वारा गांधी जी के जन्म एवं जीवन पर आधारित नाटक रहा, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। नाटक के माध्यम से बच्चों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सादगीपूर्ण जीवन का सजीव चित्रण किया। इस सफल आयोजन में शिक्षिका आरती सिंह का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने बच्चों को मंच पर प्रस्तुति के लिए तैयार किया और पूरे कार्यक्रम का संचालन जिम्मेदारी से संपन्न कराया। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर गांधी जी के “सत्य और ...

आजमगढ़।नवरात्रि नवमी पर कन्या पूजन के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
नवरात्रि नवमी पर कन्या पूजन के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश। उपेन्द्र कुमार पांडेय  आजमगढ़।नवरात्रि के पावन अवसर पर जहाँ देशभर में माँ दुर्गा की उपासना व कन्या पूजन के आयोजन हो रहे हैं, वहीं CollCom संस्था के राष्ट्रीय समन्वयक एवं IRADA के प्रशिक्षक प्रीतेश मिश्रा ने इस परंपरा को एक अनूठे और प्रेरणादायी रूप में प्रस्तुत किया। नवमी के दिन मिश्रा परिवार ने परंपरागत ढंग से *कन्या पूजन एवं भोग प्रसाद वितरण* किया। हिंदू धर्मग्रंथों में कन्याओं को *माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक* माना गया है। इसी श्रद्धा से बालिकाओं के चरण पूजन कर उन्हें प्रसाद अर्पित किया गया। लेकिन इस आयोजन की सबसे विशेष बात यह रही कि कन्याओं को प्रसाद के साथ-साथ ऑक्सीजन प्लांट (वायुशुद्धि करने वाले पौधे)*भेंट किए गए। इस पहल का उद्देश्य यह संदेश देना था कि *धरती माँ की रक्षा भी उतनी ही आवश्यक है जितनी देवी माँ की उ...

आजमगढ़।जहानागंज की प्रसिद्ध रामलीला में पहुंचे विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग के पदाधिकारी,राम लखन जी की आरती कर किया रामलीला का शुभारम्भ।

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
जहानागंज की प्रसिद्ध रामलीला में पहुंचे विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग के पदाधिकारी,राम लखन जी की आरती कर किया रामलीला का शुभारम्भ। उपेन्द्र कुमार पांडेय   आजमगढ़। जहानागंज बरहतीर के रामलीला मैदान में प्रति वर्ष आयोजित होने वाली रामलीला में बतौर अतिथि विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा राम लखन जी के स्वरूप की आरती और माल्यार्पण करने के साथ ही रामलीला के आखिरी दिन का शुभारम्भ किया गया एवं नवयुवक मंगलदल रामलीला कमेटी ट्रस्ट के पदाधिकारी पंकज पाण्डेय एवं शिवराम राय द्वारा विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों को रामजी का चित्र देकर स्वागत अभिनंदन किया गया। रामलीला में उपस्थित हिन्दू समाज को सम्बोधित करते हुए विहिप गोरक्षा विभाग के प्रान्त संयोजक गौरव सिंह रघुवंशी ने कहा की रामलीला हमारी परम्पराओं और राम जी की लीलाओं को हिन्दू समाज में पहुँचाने का सशक्त माध्यम रहा है। राम...

आजमगढ़।नवदुर्गा मंदिर पांती हवन और कन्या पूजन विधि विधान से हुआ।

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
नवदुर्गा मंदिर पांती हवन और कन्या पूजन विधि विधान से हुआ। उपेन्द्र कुमार पांडेय  आजमगढ़।पावन प्रांगण में नवरात्रि के पावन अवसर पर नौ दिन का श्री दुर्गा पूजा पारायण का पाठ किया गया।महानवमी के दिन हवन पूजन भजन कीर्तन के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में राजेंद्र तिवारी व श्रीमती सावित्री तिवारी (आजमी) शामिल रहीं। साथ में आईपीएस अधिकारी स्वर्गीय रामाश्रय तिवारी की दो पुत्रियां डॉ शालिनी व साधना अपने पतियों व पुत्रों के साथ मौजूद रही। संपूर्ण कार्यक्रम कर्मकांड के प्रकांड विद्वान पंडित के द्वारा विधिवत संपन्न हुआ। महानवमी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में दुर्वासा महामंडलेश्वर, मौनी बाबा के कृपा पात्र श्री श्री 1008 श्री श्री शुभम दास जी महाराज का आगमन हुआ। इस अवसर पर बाबा बालक दास, हनुमान जी मंदिर के पुजारी। इस अवसर पर श्रीभगवान दूबे ए दशरथ तिवारी , वीके पांडे, ...

आजमगढ़।महानवमी के पर्व पर सदर हॉस्पिटल पर रक्तदान शिविर का आयोजन , युवाओं ने चढ़- बढ़ कर लिया हिस्सा।

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
महानवमी के पर्व पर सदर हॉस्पिटल पर रक्तदान शिविर का आयोजन , युवाओं ने चढ़- बढ़ कर लिया हिस्सा। उपेन्द्र कुमार पांडेय  आज़मगढ़ ।समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए "समर्पण सेवा संगठन" ने एक विशेष पहल की। संगठन के संस्थापक और डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ मंत्री दीपक पाठक माइकल के जन्मदिवस के अवसर पर मंडलीय जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में संगठन के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसआईसी ओम प्रकाश सिंह, ब्लड बैंक अधीक्षक और सत्यम गुरु ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। दीपक पाठक ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले चार वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और संगठन का नाम पहले "सत्यमेव जयते" हुआ करता था, जिसे अब बदलकर "समर्पण सेवा संगठन" कर दिया गया है। शिविर के दौरान कई युवा रक्तदान करने पहु...

आजमगढ़।1080वें दिन जारी धरने में किसान-मजदूर महापंचायत का हुआ ऐलान

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
1080वें दिन जारी धरने में किसान-मजदूर महापंचायत का हुआ ऐलान खिरिया बाग (कप्तानगंज) आजमगढ़। आजमगढ़ एयरपोर्ट विस्तारीकरण के खिलाफ जमीन मकान बचाओ संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में 1080वें दिन धरना जारी रहा। धरने में स्थानीय मजदूर किसानों ने अपनी जमीन मकान को बचाने की प्रतिबद्धता को दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण रद्द होने का लिखित शासनादेश आज तक सरकार क्यों नहीं दे रही है ? उल्टे अखबारों में सर्वे करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने की खबर प्रकाशित की गई। ऐसी जमीन छीन जाने की आशंका और साजिश के कारण धरनारत किस लगातार मांग उठा रहे हैं कि आजमगढ़ एयरपोर्ट विस्तारीकरण रद्द होने का मौखिक नहीं लिखित शासनादेश जनता को सौंपा जाए। किसानों ने धरने में ऐलान किया गया कि 13 अक्टूबर को धरने के 3 साल पूरे हो जाएंगे । तीसरी बरसी पर किसान मजदूर महापंचायत किया जाएगा।    बैठक में रामनयन या...

आजमगढ़।कंपोजिट विद्यालय में हुआ कन्या पूजन

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
कंपोजिट विद्यालय में हुआ कन्या पूजन उपेन्द्र कुमार पांडेय  आजमगढ़। नारी शक्ति मिशन सरकार के मनसा अनुरूप जिले के पल्हनी शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर कंपोजिट विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। अतिथियों द्वारा मां बीड़ावादिनि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जहां बतौर अतिथि पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार वर्मा व पल्हनी अध्यक्ष डॉक्टर राजेश सिंह का प्रधानाध्यापक उपेंद्र दत्त शुक्ल के नेतृत्व में सम्मान किया गया। जिसके बाद नवरात्रि के इस पावन पर्व की अष्टमी तिथि के पावन पर्व पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा गरबा डांडिया गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति की गई। जिसके बाद कन्या पूजन हुआ। जिसके क्रम में नौ कन्याओं का पैर पखारकरी द्रव्य, वस्त्र भेंटकर भोजना कराया गया। आए हुए अतिथियों ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चियों औ...

आजमगढ़।सजई गांव में नवरात्रि पर पंडालों में ही गूंजे जय माता दी जयकारे, 25 वर्षों से अनावरत मूर्ति स्थापित होती हैं, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय।

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
सजई गांव में नवरात्रि पर पंडालों में ही गूंजे जय माता दी जयकारे, 25 वर्षों से अनावरत मूर्ति स्थापित होती हैं, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय। उपेन्द्र कुमार पांडेय  आजमगढ़। शारदीय नवरात्रि की सातवीं तिथि पर क्षेत्र के खंजहापुर सजई गांव में 25 वर्षों से मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित होती चली आ रही है । कार्यक्रम के संयोजक त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि 25 वर्षों से माता जी का सेवा करने का अवसर मिलता है पूरे क्षेत्र में, भक्तिमय हो उठा। चारों ओर “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। मंदिरों और पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही । भक्तजन मां दुर्गा के दर्शन कर पुष्प, फल और नारियल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। जगह-जगह भक्ति गीतों और आरती की स्वर लहरियों से माहौल धार्मिक हो गया। सजई गांव में सजे आकर्षक पंडालों की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर खींच रही है। फूलों...

आजमगढ़।भारत विकास परिषद द्वारा अग्रसेन डिग्री कॉलेज में डांडिया उत्सव का कार्यक्रम हुआ 

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
भारत विकास परिषद द्वारा अग्रसेन डिग्री कॉलेज में डांडिया उत्सव का कार्यक्रम हुआ  उपेन्द्र कुमार पांडेय   आजमगढ़।शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर भारत विकास परिषद इलिट शाखा के तत्वधान में शहर के अग्रसेन डिग्री कॉलेज में देवी दुर्गा की चौकी एवं डांडिया उत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के सनातनी बंधुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां की चौकी सजाकर ज्योत जलाकर मेवा मिश्री का भोग लगा। जिसके बाद गायक सौरभ श्रीवास्तव एंड ग्रुप ने एक से बढ़कर एक देवी मां के भक्ति गीतों की ऐसी शानदार प्रस्तुति दी की सभी भक्त झूमने पर विवश हो उठे। देवी मां को प्रसन्न करने के लिए गरबा डांडिया का भी आयोजन हुआ। जिसमें रंग बिरंगे परिधानों में समाज की महिलाओं, पुरुषों और बच्चियां ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। मां के जयकारों से पूरा प्रांगण गूंज उठा। देर रात मां की भव्य आरती और भव्य...