हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम समर्पित किया उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा रफतार वाला एक्सप्रेसवे 

हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम समर्पित किया उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा रफतार वाला एक्सप्रेसवे 

हरदोई पहुंचने पर सीएम योगी ने किया स्वागतकार्यक्रम से पूर्व प्रधानमंत्री ने किया वृक्षारोपण 

सपा पर साधा निशाना बोले प्रदेश को बर्बाद करने वाले विकास से कैसे होंगे खुश 

बोले पहले सरकारों में एक सड़क के लिए करना पड़ता था लम्बा इंतजार अब एक्सप्रेसवे भी चुटकियों में मिलते है

मुजीब खान

हरदोई । मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर की दूरी वाला 6 लेन गंगा एक्सप्रेस वे का आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण करके राष्ट्र को समर्पित कर दिया हरदोई के मल्लावां तहसील जहां से होकर यह एक्सप्रेसवे गुजरा है। वहां आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीपैड पर प्रधानमंत्री को बुके देकर स्वागत किया इसके बाद प्रधानमंत्री ने जनसभा स्थल पर जाने से पूर्व सीएम योगी और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ वृक्षारोपण भी किया इसके जनसभा स्थल पर बनाए गए विशाल मंच पर पहुंचे जहां प्रधानमंत्री का मंच पर मौजूद नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने मंच से ही रिमोट का बटन दबाकर 36.230 करोड़ की लागत से बने गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया प्रदेश के लिए मिली बड़ी सौगात के साक्षी करीब एक लाख लोग बने इसके बाद प्रधानमंत्री ने सबसे पहले अपने सम्बोधन में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज अगर उत्तर प्रदेश की जनता उनके साथ न होती तो न तो वह प्रधानमंत्री होते और न ही प्रदेश को इतनी बड़ी सौगात दे पाते ।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ ही दिन पहले मुझे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण का अवसर मिला था। तब मैंने कहा था कि ये नए बनते एक्सप्रेसवे विकसित होते भारत की हस्तरेखाएं हैं, और ये आधुनिक हस्तरेखाएं, आज भारत के उज्ज्वल भविष्य का जयघोष कर रही हैं। और आज मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले 594 किलोमीटर लंबे 36.230 करोड़ की लागत से बने 6 लेन वाले जो शीघ्र ही 8 लेन हो जाएगा और जिसका नाम मां गंगा के नाम पर रखा गया है ऐसे गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण करके राष्ट्र को समर्पित करने का अवसर मिला इसके लिए मैं राष्ट्र और देश वासियों का कृतज्ञ हूं। उन्होंने कहा कि एक ऐसा एक्सप्रेसवे जो प्रदेश के 12 जिलों के साथ 959 गांवों को भी जोड़ता है ऐसा एक्सप्रेसवे जिस पर शाहजहांपुर में चार किलोमीटर हवाई पट्टी बनी हो राष्ट्र को सुपुर्द करना सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में ही संभव है क्योंकि इससे पहले तो उन सरकारों में जो आज भाजपा के हर विकास में रोड़ा बनकर उंगली उठाने वालो के राज्य में एक सड़क के लिए भी जनता तरसती थी लेकिन अब वो दौर चला गया, जब एक सड़क के लिए दशकों तक इंतजार करना पड़ता था। एक बार घोषणा हो गई तो वर्षों तक फाइलें चलती थीं। चुनाव के लिए पत्थर लग जाते थे, उसके बाद सरकारें आती-जाती रहती थीं, लेकिन काम का कुछ अता-पता नहीं लगता था। कभी-कभी पुरानी फाइलें ढूंढ़ने के लिए बड़े-बड़े अफसरों को दो-दो साल तक मेहनत करनी पड़ती थी। डबल इंजन सरकार में शिलान्यास भी होता है और तय समय में लोकार्पण भी होकर रहता है।

पीएम मोदी ने कहा कि आप लोग देख रहे हैं कि आज पूरी दुनिया कैसे युद्ध, अशांति और अस्थिरता में फंसी हुई है। दुनिया के बड़े-बड़े देशों की हालत खराब है। लेकिन भारत विकास के रास्ते पर उसी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। भारत के दुश्मनों को यह पसंद नहीं आ रहा है। भीतर बैठे कुछ लोग सत्ता की भूख में भारत को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे हुए हैं। फिर भी हम न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि विकास के नए-नए कीर्तिमान भी गढ़ रहे हैं। हम आत्मनिर्भर भारत के अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। हम आधुनिक से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहे हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

बंगाल में अभी वोटिंग का दूसरा चरण चल रहा- पीएम

अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “बंगाल में अभी वोटिंग का दूसरा चरण चल रहा है, और रिपोर्टों से पता चलता है कि बड़ी संख्या में लोग वोट डालने आ रहे हैं। ठीक पहले चरण की तरह ही, लोग बड़ी संख्या में अपने वोट डालने के लिए बाहर निकल रहे हैं। सोशल मीडिया पर लंबी कतारों की तस्वीरें घूम रही हैं। बंगाल में वोटिंग एक ऐसे निडर माहौल में हो रही है, जिसकी पिछले छह या सात दशकों में कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। लोग बिना किसी डर के अपने वोट डाल रहे हैं। यह देश के संविधान और देश के मज़बूत होते लोकतंत्र का एक शुभ संकेत है। मैं बंगाल के महान लोगों का आभार व्यक्त करता हूँ कि वे अपने अधिकारों को लेकर इतने जागरूक हैं और बड़ी संख्या में वोट डाल रहे हैं। वोटिंग खत्म होने में अभी भी कई घंटे बाकी हैं। मैं बंगाल के लोगों से आग्रह करता हूँ कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में उसी उत्साह के साथ हिस्सा लें।

सपा कभी भी परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती’

अपने सम्बोधन में समाजवादी पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सपा कभी भी परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती। ये लोग हमेशा विकास विरोधी राजनीति करेंगे। यूपी को सपा और उसके सहयोगियों से सावधान रहना है। पीएम मोदी ने कहा कि सपा विकास विरोधी भी है और नारी विरोधी भी है। बीते दिनों एक बार फिर देश ने कांग्रेस और सपा का नारी विरोधी चेहरा देखा है। केंद्र की एनडीए सरकार नारी शक्ति वंदन संशोधन लेकर आई थी, अगर यह संशोधन पास हो जाता तो 2029 के चुनाव से ही महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण मिलता। बड़ी संख्या में महिलाएं चुनकर लखनऊ और दिल्ली पहुंचतीं, वो भी किसी अन्य वर्ग की सीटें कम हुए बिना। लेकिन सपा ने इस संशोधन के खिलाफ वोट किया। पीएम मोदी ने कहा कि पहले यूपी को पिछड़ा और बीमारू प्रदेश कहा जाता था, वही उत्तर प्रदेश आज एक ट्रिलियन इकोनॉमी बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। यूपी के पास असीम क्षमता है, देश की इतनी बड़ी युवा आबादी का पोटेंशियल यूपी के पास है, इस ताकत का इस्तेमाल हम यूपी को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए कर रहे हैं।

किसानों को बैनामा के एवज में 815 करोड़ रुपये का किया गया भुगतान

भूमि अधिग्रहण के एवज में किसानों को करीब 815 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। वहीं तहसील सवायजपुर के 43, शाहाबाद के छह और बिलग्राम के 39 गांवों से होकर गंगा एक्सप्रेसवे से गुजरेगा। हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर सवायजपुर में मुंडेर, बिलग्राम में जरौली शेरपुर और मल्लावां में श्यामपुर के पास कट दिए गए हैं। इससे गंगा एक्सप्रेसवे से आने और एक्सप्रेसवे पर जाने वाले लोगों को आसानी होगी। इन स्थानों पर ऑटोमेटेड टोल प्लाजा की भी स्थापना कराई गई है।

गंगा एक्सप्रेसवे की विशेषताओं पर एक नजर

गंगा एक्सप्रेसवे को हादसा रहित बनाए जाने के लिए अलर्ट स्ट्रिप्स बनाए गए हैं। यह वाहन चालक के झपकी आने पर स्ट्रिप्स पर वाहन के आते ही कंपन से चालक को नींद से जगाने का काम करेंगे।

• मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर के गंगा एक्सप्रेसवे पर नौ स्थानों पर रेस्ट एरिया को विकसित किया गया है। एक एरिया का क्षेत्रफल करीब पांच हेक्टेयर रखा गया है

• गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों को डीजल, पेट्रोल और सीएनजी पंप के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन यानी ईवी चार्जिंग सेंटर की भी सुविधा उपलब्ध होगी।

• झूला पार्क भी बनवाए गए हैं। परिवार सहित सफर के लिए निकले लोगों के बच्चों के लिए एक्सप्रेसवे पर ही झूला पार्क विकसित कराए गए हैं। इससे सफर के दौरान लोग बच्चों के साथ कुछ पल बिता सकेंगे।

• गंगा एक्सप्रेसवे पर जिलों की पहचान के उत्पाद, भोजन और अन्य सामग्री भी उपलब्ध होगी। वहीं सफर करने वाले लोगों को गंगा भोग ढाबा के भोजन का स्वाद लेने का भी मौका मिलेगा।

• 17 स्थानों पर हाईटेक टोल प्लाजा बनवाए गए हैं। इससे वाहनों को कतार में नहीं लगना होगा, गति सीमा में ही वाहन के लिए ऑटोमेटेड सिस्टम से टोल की कटौती होते ही बूम खुल जाया करेगा।

• गंगा एक्सप्रेसवे पहला एक्सप्रेसवे होगा जिस पर ट्रक लेन भी बनवाई गई है।

सीसी कैमरों की निगरानी रहेगी। 120 किलोमीटर से अधिक गति सीमा होने पर वाहनों का आटोमैटिक चालान कट जाएगा।

• एंबुलेंस की तैनाती के साथ ही ट्रॉमा सेंटर की भी स्थापना कराई गई है।

• एक्सप्रेसवे पर ‘क्लोज्ड टोलिंग सिस्टम’ लागू किया गया है, जैसे ही आपका वाहन एक्सप्रेसवे पर चढ़ेगा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *