डेंगराही पुल निर्माण धीमी गति देख बिफरे डीएम, विभागीय प्रोजेक्ट मैनेजर से स्पष्टीकरण तलब
414 करोड़ 74 लाख की लागत से बन रहे उच्च स्तरीय डेंगराही – खोचरदेवा कोसी नदी पर पुल का डीएम दीपेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण
राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार)
सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के डेंगराही – खोचरदेवा के बीच कोसी नदी में 414 करोड़ 74 लाख की लागत से निर्माणाधीन बहुचर्चित डेंगराही पुल के निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। वही बुधवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों की शिकायतों और मौके पर काम की स्थिति देखकर डीएम ने इंजीनियरों को आवश्यक निर्देश दिए।साथ ही निर्माण कार्य धीमी देख विभागीय प्रोजेक्ट मनैजर व इंजीनियरों पर नराजगी व्यक्त कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है।इस पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए डीएम ने संवेदक के इंजीनियरों को सख्त निर्देश दिया कि अविलम्ब दिन रात कार्य कराए, चार माह पूर्व भी मैं यहां आकर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक कार्य धीमी गति से चल रहा है, इस स्थिति में निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण होना संभव नहीं हो सकता है। डीएम ने विभागीय प्रोजेक्ट
मैनेजर उज्जवल कुमार व इंजीनियरों का जमकर क्लास लगाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
तय सीमा से पीछे चल रहा काम, नई डेडलाइन निर्धारित.
इस महत्वकांक्षी परियोजना की मूल समय सीमा जून 2026 निर्धारित थी, लेकिन मौजूदा कछुआ चाल को देखते हुए तय समय पर काम पूरा होना असंभव प्रतीत हो रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने अधिकारियों को बाढ़ से पूर्व नदी के दोनों तरफ 44 (पीलर) पायों का निर्माण होगा, लेकिन फिलहाल 32 पायों पर काम चल रहा है।जिसे अनिवार्य रूप से बाढ़ से पूर्व पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि अच्छा से काम करे तो दिसंबर 2027 या मई जून 2028 तक पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो सकता है। ज्ञात हो कि रचना कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर उज्जवल कुमार ने निर्माण कार्य की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
डीएम ने बाढ़ से पूर्व की तैयारी का लिया जायजा-
डीएम दीपेश कुमार ने खोचरदेवा सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी कोसी तटबंध व विभिन्न स्पर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेंगहा – गोरदह के पास अवस्थित 116,117 स्पर का निरीक्षण किया। साथ ही स्वलीस गेट का निरीक्षण का आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ आलोक राय, सलखुआ बीडीओ विरेन्द्र कुमार, आरओ सचिन राज साथ ही कार्यपालक अभियंता (एक्जीक्यूटिव इंजीनियर) समेत अन्य विभागीय अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।
























