बलिया।न्याय पंचायत गोपालपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ की भव्य रैली: बीईओ हिमांशु सिंह ने बच्चों को दिया आशीर्वाद

न्याय पंचायत गोपालपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ की भव्य रैली: बीईओ हिमांशु सिंह ने बच्चों को दिया आशीर्वाद

 संजीव सिंह बलिया। न्याय पंचायत गोपालपुर, शिक्षा क्षेत्र चिलकहर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत आज एक भव्य रैली का आयोजन किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) चिलकहर श्री हिमांशु कुमार सिंह के नेतृत्व में यह रैली विभिन्न ग्राम सभाओं का भ्रमण करते हुए यूपीएस गोपालपुर पहुंची।

कार्यक्रम में गोपालपुर के प्रधान प्रतिनिधि, नोडल शिक्षक, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, यूपीएस गोपालपुर के प्राचार्य संजय सिंह, अध्यापक मंजय यादव, कम्पोजिट गोपालपुर के प्राचार्य राधेश्याम यादव, संजय सिंह (हरिजन बस्ती), सत्य प्रकाश जी, पंकज गुप्ता, चिंतामणिपुर से उमेश चंद्र वर्मा, धनंजय सिंह, अंजनी कुमार यादव, हरिंद्र जी, कन्हैया चौहान, विनध्येश्वरी प्रताप सिंह, प्रसेनजीत, राजेश उपाध्याय, बर्रे बोझ से मानिक चंद्र राम जी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंत्री अनिल सिंह, दिगपाल बहादुर जी, रामपुर चौहान बस्ती से नित्यानंद शर्मा, भूपेंद्र शुक्ला, कैथीकला से अशोक यादव, सुरेश वर्मा, तारा देवी जी तथा बलिंद्र यादव की सक्रिय उपस्थिति रही।ग्राम सभाओं के बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। बीईओ महोदय ने बच्चों को आशीर्वचन देकर प्रेरित किया और अध्यापकों को अभिभावकों से संपर्क कर नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। अंत में मिष्ठान वितरण के बाद रैली समाप्त हुई।इस अभियान से क्षेत्र में स्कूलों की उपस्थिति एवं नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *