शाहजहांपुर।शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित निपुण सम्मान समारोह में सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित निपुण सम्मान समारोह में सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

जनपद के 916 विद्यालय हुए निपुण घोषित प्रदेश में मिला जनपद को तीसरा स्थान 

मुजीब खान

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में निपुण विद्यालय अभियान में जनपद शाहजहांपुर के सभी विकास खंडों के 916 विद्यालय निपुण घोषित किए गए जिससे शाहजहांपुर निपुण विद्यालय अभियान में तीसरे स्थान पर पहुंचा जिसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक भव्य निपुण सम्मान समारोह का आयोजन जीआईसी के खेल मैदान पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के सांसद अरुण सागर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव मौजूद रहे कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों अतिथियों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर के किया गया इस दौरान कार्यक्रम में आए अतिथियों का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने बुके देकर स्वागत किया कार्यक्रम में पधारे अतिथियों द्वारा सभी 916 निपुण घोषित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों व इंचार्जों को प्रशंसा पत्र दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि शिक्षकों का दायित्व है कि शिक्षा को गुणवत्तापरक बनाएं रखें। सरकार ने बेसिक शिक्षा के कायाकल्प के लिए विशेष प्रयास किए हैं। इससे विद्यालयों का भौतिक परिवेश बदला है। उन्होंने कहा कि सरकार बेसिक शिक्षा विभाग को बुलंदियों पर ले जाना चाहती है जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होना बेहद जरूरी है और बेसिक विद्यालयों में सरकार के के निर्देश पर शिक्षकों के बेहतर प्रयास से शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार हुआ है इसमें शिक्षकों के साथ साथ जिले बेसिक शिक्षा अधिकारियों का भी बड़ा सहयोग है।

विशिष्ठ अतिथि ममता यादव ने कहा कि निपुण विद्यालय अभियान में आज जनपद शाहजहांपुर तीसरे स्थान पर पहुंचा है जबकि विगत वर्ष काफी नीचे पायदान पर था जिसका श्रेय जनपद की कर्मठ शील बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता को जाता है क्योंकि उन्हीं के मार्गदर्शन में जनपद को आज यह बड़ी सफलता मिली है। कार्यक्रम के दौरान जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले अध्यापकों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया

कार्यक्रम के समापन के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता द्वारा दोनों अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला गाइड कैप्टन परविंदर कौर जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन का विशेष सहयोग रहा

कार्यक्रम में बीएसए दिव्या गुप्ता, बीईओ मुख्यालय सुरेंद्र मौर्य, डीसी प्रशिक्षण रोहित सिंह, डीसी सामुदायिक सहभागिता सतीश कनौजिया जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन जिला गाइड कैप्टन परविंदर कौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

916 निपुण पर 16 रहे टॉप पर

बंडा के सिशोरा सिशोरी

कलान प्राथमिक के विद्यालय जूही

मिर्जापुर प्राथमिक के विद्यालय बल्लियां

खुटार के प्राथमिक विद्यालय सौफरी

जैतीपुर के सामुदायिक विद्यालय जैतीपुर

जलालाबाद के प्राथमिक विद्यालय सुलतानपुर

पुवायां के पीएस लखोआ

तिलहर के कन्या विद्यालय पलिया पट्टी

कटरा के पीएस कपूर नगरा

कांट के कन्या विद्यालय नारायण पुर पट्टी

मदनापुर के प्राथमिक विद्यालय रामनगर

सिंधौली के कन्या विद्यालय भटपुरा रसूलपुर

निगोही के पीएस कल्याणपुर

भावलखेड़ा के प्रथमिक विद्यालय रामापुर नानकारी

ददरौल के पीस पथरा

शाहजहांपुर के ककरा कलां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *