सहरसा: कोपरिया गांव के गुलडाही बहियार में 8 मार्च को हुई थी 20 वर्षीय सुषमा की हत्या

कोपरिया गांव के गुलडाही बहियार में 8 मार्च को हुई थी 20 वर्षीय सुषमा की हत्या

गर्लफ्रेंड ने बात करनी बंद की तो हिमाचल से गांव लौटा सनकी प्रेमी; खेत में पीछा कर मारी गोली, गिरफ्तार

राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार) 

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया गांव स्थित गुलडाही बहियार में 8 मार्च को 20 वर्षीय सुषमा कुमारी की गोली मारकर हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। कत्ल किसी और ने नहीं, बल्कि युवती के ही सनकी प्रेमी ने किया था। सोमवार को सलखुआ थाने में डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वर्ता कर मामले का खुलासा किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी भूपेन कुमार (20) को रविवार देर शाम उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घर के ट्रंक में कपड़ों के बीच छिपाकर रखा गया एक देसी कट्टा और खोखा भी बरामद कर लिया गया है।

2021 से था अफेयर, इग्नोर करने पर खौला खून….. 

पुलिस जांच और सूत्रों के मुताबिक, भूपेन और सुषम के बीच 2021 से ही प्रेम-प्रसंग था। सुषम की शादी हो जाने के बाद भी दोनों में मोबाइल पर बातचीत होती थी। लेकिन, पिछले साल अक्टूबर से सुषम ने भूपेन से बातचीत बंद कर दी थी। जानकारी के अनुसार, युवती किसी अन्य युवक के संपर्क में आ गई थी। करीब 5 महीने से प्रेमिका द्वारा इग्नोर किए जाने से भूपेन अंदर ही अंदर घुट रहा था और इसी खुन्नस में उसने खौफनाक कदम उठा लिया।

हिमाचल में करता था पेंटिंग, मर्डर के लिए ही लौटा था गांव, 4 फरवरी को आया था वापस……

आरोपी भूपेन हिमाचल प्रदेश में पेंटर का काम करता था। वह करीब 6 महीने बाद 4 फरवरी को ही गांव लौटा था। गांव आने के बाद जब सुषम ने उससे बात नहीं की, तो उसने हत्या की साजिश रच ली।

खेत में बहस और फिर फायर….

8 मार्च को आरोपी सड़क किनारे खड़ा था। उसने सुषम को खेत की ओर जाते देखा। वह पीछा करते हुए सुनसान गुलडाही बहियार पहुंचा। वहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई और गुस्से में भूपेन ने देसी कट्टे से सुषम को गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

शातिर ऐसा कि कत्ल कर घर में सो गया…..

 कत्ल के बाद आरोपी बिना किसी घबराहट के पैदल ही अपने घर आ गया। वह इस तरह रहने लगा जैसे कुछ हुआ ही न हो।

 तकनीकी सुरागों से कातिल तक पहुंची पुलिस….. 

डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि हत्या के बाद से ही पुलिस तकनीकी और मैन्युअल इनपुट पर काम कर रही थी। संदेह के घेरे में कोपरिया के वार्ड-13 निवासी फतिंगा यादव के बेटे भूपेन को हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मामले के अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *