आजमगढ़।भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन, कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र 

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन, कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र 

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी मण्डल तहबरपुुुुर द्वारा धनिया कूडी गांव में स्थित एक विद्यालय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर व पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार राय रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व बंदे मातरम के साथ किया गया। पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  विनोद राय ने  संगठन की वैचारिक पृष्ठभूमि, एकात्म मानववाद, पार्टी की कार्यपद्धति तथा बूथ-जीत—महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा किया । उन्होंने कहा कि भाजपा का वास्तविक बल उसका समर्पित कार्यकर्ता और बूथ संगठन का मुख्य शक्ति केन्द्र है। जिला अध्यक्ष विनोद राजभर ने डबल इंजन की सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने ने कहा कि कार्यकर्ता समर्पित भाव के साथ कार्य करें।उनकी नैतिकत जानकारी है कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने सहयोग करें।

 प्रशिक्षण वर्ग में  कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे संगठन को मजबूत करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे।

प्रशिक्षण वर्ग का समापन सोमवार को राष्ट्र गान के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय पंकज एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय खदेरू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *