निजामाबाद में पुण्यतिथि पर याद किए गए हरिऔध, केन्द्रीय विद्यालय संग्रहालय पुस्तकालय की मांग उठी
आज़मगढ। निजामाबाद में पत्रकारों ने कवि सम्राट अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘ हरिऔध के प्रतिमा के समक्ष साफ सफाई किया। तत्पश्चात एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ मिश्र के नेतृत्व में पत्रकारों ने कवि सम्राट अयोध्या उपाध्याय के ‘ हरिऔध , 79 वीं पूण्य तिथि पर उनके प्रतिमा के समक्ष साफ सफाई कर माल्यार्पण किया।
तत्पश्चात एक विचार का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वीरेन्द्र नाथ मिश्र ने कहाकि कवि सम्राट अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध, कि लिखी पुस्तके रचनाएं कक्षा एक से लेकर एम ए तक कि किताबों में पढ़ाया जा है। उन्होंने कहा जिसके कारण उनका मान सम्मान पूरी दुनिया के लोग करते हैं। किन्तु दुःख इस बात का है निजामाबाद में जहां पर उनका जन्म स्थान है वहां केवल एक मूर्ति लगी है। वह भी उपेक्षा कि शिकार हो रही है।साफ सफाई तक नहीं हो पाती है।जो कि बहुत ही चिंता का विषय है। पत्रकारों ने निजामाबाद में उनके नाम से केन्द्रीय विद्यालय , संग्रहालय, पुस्तकालय बनवाये जाने की मांग किया। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इन सभी मांगों से संबंधित ज्ञापन विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिया जाएगा । गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाठक ने किया।इस अवसर पर सर्वेश तिवारी, डॉक्टर शाहनवाज खान,सन्तोष मिश्रा, जयहिंद यादव, शाह आलम आदि पत्रकार मौजूद रहे।























