Sunday, February 22

उत्तर प्रदेश

जौनपुर।शिक्षक ने मां की स्मृति में कंबल वितरण किया।

उत्तर प्रदेश, जौनपुर
शिक्षक ने मां की स्मृति में कंबल वितरण किया। जौनपुर/बदलापुर । क्षेत्र के ग्रामपंचायत ऊदपुरघाटमपुर में शिक्षक अमित सरोज ने अपनी मां स्व0 निर्मला देवी के त्रयोदशाह कार्यक्रम पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में 101 जरूरतमंदों में कम्बल वितरित कर उनकी आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंन्द्र यादव ने कहा कि भगवान मृतक की आत्मा को शांति प्रदान करें । इस मौके पर कम्बल वितरित कर शिक्षक अमित सरोज ने एक नेक कार्य किया है । इस पहल में जरूरतमंदों, गरीबों और बेघरों ग्राम प्रधान राजदेव पाल ने कहा कि सर्दी से बचाने के लिए कंबल दान किए जाते हैं। इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक सेवा को बढ़ावा देते हैं और जरूरतमंदों को आराम और सुरक्षा प्रदान करते हैं। मां के श्रद्धांजलि समारोह के मौके पर जरूरतमंदों में कम्बल वितरित कर शिक्षक अमित तथा उनके भाई अधिवक्ता ...

बदायूँ।राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश, बदायूं
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित बदायूँ । माना जाता है कि श्री बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम गीत अक्षय नवमी. जो वर्ष 1875 में 07 नवम्बर की थी, के शुभ अवसर पर लिखा गया था। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर माननीय मुख्यमंत्री जी के लोक भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में सजीव प्रसारण किया, वहीं डीएम अवनीश राय व अन्य पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। स्कूली छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन भी किया। इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।...

आजमगढ़।सांप के काटने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
सांप के काटने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम आजमगढ़। नगर पंचायत जहानागंज के वार्ड नंबर 10 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर मुस्तफाबाद में बुधवार रात सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिमला चौहान (38 वर्ष) पत्नी सूर्यभान चौहान बीती रात लगभग 8 बजे घर के किचन में खाना बना रही थीं। किचन की टूटी टाइल्स में प्लास्टिक लगाने के दौरान भीतर छिपे सांप ने उन्हें काट लिया। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सिधारी होते हुए खरिहानी बाजार स्थित एक चिकित्सक के पास ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतका के पति सूर्यभान चौहान गुजरात में नौकरी करते हैं, जबकि शिमला अपने सास-ससुर के साथ गांव में रहती थीं। उनके पीछे 14 वर्षीय बेटी निधि और 11 वर्षीय बेटा अंश है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।...

आजमगढ़।मोबाइल वेटरनरी यूनिट से पशुपालकों को बड़ी राहत।

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
मोबाइल वेटरनरी यूनिट से पशुपालकों को बड़ी राहत। आजमगढ़ ।जनपद के ग्राम सामेदा में मोबाइल वेटरनरी यूनिट (टोल फ्री नं. 1962) द्वारा लम्पी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) से प्रभावित पशुओं का इलाज किया जा रहा है। इस सेवा से ग्रामीण पशुपालकों को घर-घर पर त्वरित उपचार मिल रहा है। मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट पर तैनात डॉक्टर सरफराज अहमद तथा उनकी टीम ने घर घर जा कर बीमारी की जानकारी उपचार एवं बचाव की पूरी जानकारी दी। यह एक संक्रामक वायरल बीमारी है जो मुख्यतः गाय में फैलती है। इसमें पशु की त्वचा पर गाठें (गांठनुमा दाने), बुखार, दूध उत्पादन में कमी और कमजोरी देखने को मिलती है। यह रोग मच्छरों, मक्खियों और अन्य रक्तचूसक कीड़ों से फैलता है। गाँव के लोगों ने इस पहल की काफी सराहना की और कहा कि मोबाइल वेटरनरी यूनिट से समय पर इलाज मिलने से पशुओं की जान बच रही है और आर्थिक नुकसान भी कम हो रहा है। सरकार के इस पह...

आजमगढ़।मुठभेड़ में एक घायल तीन फरार,तालाश जारी ।

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
मुठभेड़ में एक घायल तीन फरार,तालाश जारी । आजमगढ़।थाना रौनापार क्षेत्रांतर्गत जोकहरा में एसटीएफ, जनपद आजमगढ़ की स्वाट टीम तथा थाना सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि तीन अन्य बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी सक्रिय रूप से तलाश की जा रही है। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी हरैया ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल, आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थाना रौनापार पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।...

बलिया।उच्च प्राथमिक विद्यालय खरूआंव में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

उत्तर प्रदेश, बलिया
उच्च प्राथमिक विद्यालय खरूआंव में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। संजीव सिंह बलिया।शिक्षा क्षेत्र नगरा में खंड शिक्षा अधिकारी नगरा राम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में विकासखंड नगरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय खरूआंव में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई गई। विद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित इस अवसर पर कक्षा 6, 7 एवं 8 के छात्रों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत का गायन किया और देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि की रक्षा के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे सदैव देश की एकता और सुरक्षा के लिए समर्पित रहेंगे और जब भी देश को उनकी आवश्यकता होगी, अपने प्राणों की आहुति देने में भी पीछे नहीं हटेंगे।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कृष्णा देवी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे...

बदायूं।जनपद के थाना कुवंरगाँव पुलिस द्वारा 25000/- रुपये इनामियाँ गौकश पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया।

अपराध, उत्तर प्रदेश, बदायूं
जनपद के थाना कुवंरगाँव पुलिस द्वारा 25000/- रुपये इनामियाँ गौकश पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया। बदायूं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में कुवंरगाँव थानाध्यक्ष राजेश कौशिक मय टीम द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिविल लाइन पर पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम तथा थाना कुवंरगाँव पर पंजीकृत मुकदमे में वाँछित अभियुक्त सरताज पुत्र खुर्शीद उर्फ कय्यूम निवासी ग्राम दुगरैया थाना कुवंरगाँव जनपद बदायूँ को चैकिंग दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम करौतिया, खासपुर तिराहे पर पहुँचे। जहाँ से आते हुए सदिग्ध व्यक्तियों पुलिस वालो द्वारा रोका तो व्यक्तियों ने जान से मारने की नियत से फायर किया पुलिस टीम द्वारा आत्म...

शाहजहांपुर।एनटीआई स्कूल लोधीपुर और डायट ददरौल में यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बही यातायात जागरूकता की बयार

उत्तर प्रदेश, शाहजहाँपुर
एनटीआई स्कूल लोधीपुर और डायट ददरौल में यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बही यातायात जागरूकता की बयार शाहजहांपुर। योगेन्द्र यादव  यातायात माह नवंबर के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर महोदय व पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय द्वारा एनटीआई स्कूल लोधीपुर में आईटीआई प्रशिक्षुओं और डायट ददरौल में डीएलएड प्रशिक्षुओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी यातायात द्वारा उपस्थित लोगों से अपील की गई कि 1- दोपहिया वाहन पर हेल्मेट धारण करें तथा चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट धारण करें। 2- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग कदापि न करें। 3- ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, स्टंट्स कर अनमोल जीवन को खतरे में न डालें। 4- नशे ...

आजमगढ़। जांच के नाम पर डायग्नोस्टिक सेंटर का बड़ा फर्जीवाड़ा

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
 जांच के नाम पर डायग्नोस्टिक सेंटर का बड़ा फर्जीवाड़ा उपेन्द्र कुमार पांडेय  आजमगढ़।डायग्नोस्टिक सेंटरों पर फर्जीवाड़ा को लेकर अधिवक्ता ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ।जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता विजयानंद मौर्य ने बताया कि उनकी 11 वर्षीय बेटी के बाएं गाल पर सूजन होने पर एक प्रतिष्ठित हॉस्पिटल के डॉक्टर के परामर्श पर सिविल लाइन स्थित अथर्व डायग्नोस्टिक सेंटर पर जांच कराया। जहां लगभग एक हफ्ते बाद जांच रिपोर्ट लेने पहुंची अधिवक्ता की पत्नी को गाल की बजाय छाती में कैंसर होने की रिपोर्ट दी गई। आरोप है कि उनकी पत्नी ने जब डायग्नोस्टिक सेंटर पर रिपोर्ट को लेकर पूछताछ की तो उनकी पत्नी को अपशब्द कहें गए और बदसुलूकी करते हुए जबरन रिपोर्ट छीन कर दूसरी रिपोर्ट दे दी गई। पीड़ित अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि इस तरह से अथर्व डायग्नोस्टिक सें...

शाहजहांपुर।अन्तरमहाविद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट का उदघाटन

उत्तर प्रदेश, शाहजहाँपुर
अन्तरमहाविद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट का उदघाटन एस एस कॉलेज और बरेली कॉलेज फाइनल में पहुंचे शाहजहांपुर। योगेंद्र यादव स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव के चौथे दिन एम जे पी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अंतरमहाविद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट (पुरूष वर्ग) का उद्घाटन एस एस कॉलेज के इनडोर स्टेडियम में हुआ। इस टूर्नामेंट में बरेली कॉलेज बरेली, राजकीय डिग्री कॉलेज बदायूं, उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत, लक्ष्य कॉलेज बिजनौर, जी एफ कॉलेज शाहजहांपुर, एस एस कॉलेज, एस एस लॉ कॉलेज एवं विश्वविद्यालय कैम्पस की टीमों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट के दौरान बरेली कॉलेज ने उपाधि कॉलेज को, जीएफ कॉलेज ने राजकीय डिग्री कॉलेज बदायूं को तथा विश्वविद्यालय कैंपस ने एस एस लॉ कॉलेज को 2-0 से पराजित करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहला सेमीफाइनल जी एफ कॉलेज एवं एस एस कॉलेज के मध्य हुआ जिसमें एस एस कॉलेज विजयी रहा। दूसरा सेमीफा...