बदायूँ।खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, चालक की दर्दनाक मौत।

खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, चालक की दर्दनाक मौत।

बदायूँ। जनपद के थाना अलापुर क्षेत्र के म्याऊं चौकी अंतर्गत सोमवार को एमएफ हाईवे पर हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। वहीं अभियासा गांव के निकट खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई, जिससे चालक ट्रॉली के नीचे दब गया।

बताया जाता है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चंदौसी से खाद लेकर म्याऊं की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन अभियासा गांव के पास पहुंचा, अचानक चालक संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि चालक ट्रॉली के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी म्याऊं पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से चालक को बाहर निकालकर तत्काल म्याऊं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान तालिब पुत्र अशफाक निवासी मेवतपुर काशी, थाना बनियाठेर, जनपद संभल के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *