लखनऊ : बड़े भाई ने छोटे भाई दी खौफनाक मौत के घाट सिलेंडर से फोड़ा सर फिर टांग पकड़ सड़क पर पटका

 बड़े भाई ने छोटे भाई दी खौफनाक मौत के घाट सिलेंडर से फोड़ा सर फिर टांग पकड़ सड़क पर पटका

मुजीब खान 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी के जानकीपुरम विस्तार सेक्टर -3 में एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को खौफनाक मौत दी गुस्से में बड़े भाई ने पहले छोटे भाई का गैस सिलेंडर से बार बार मारकर सर फोड़ दिया सर फूटने के बाद भी बड़े भाई का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो बुरी तरह घायल भाई को टांग पकड़ कर खींच कर सड़क पर जाकर तब तक पटका जब उसके प्राण नहीं निकल गए और कहता रहा जिसे जो करना हो कर ले मृतक छोटे भाई का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने बड़े भाई द्वारा माता पिता के साथ की जाने वाली मारपीट का विरोध किया था।पुलिस ने आरोपी बड़े भाई अभिषेक मिश्रा को हिरासत में ले लिया है।

घटना रविवार शाम करीब 5 बजे जानकीपुरम विस्तार सेक्टर- 3 में हुई। मृतक आर्यन मिश्र बीज भंडार में काम करता था। आर्यन के पिता रामानंद मिश्रा पेंटिंग का ठेका लेकर काम कराते हैं। उन्होंने बताया- छोटा बेटा आर्यन डालीगंज स्थित बीज भंडार में दवा सप्लाई का काम करता था। बड़ा बेटा अभिषेक कुछ नहीं करता है। अभिषेक नशा करने के बाद अक्सर सबसे मारपीट करता था। रविवार को उसने पहले मुझसे मारपीट की। हम किसी तरह उससे बचकर छत पर भाग गए। इसके बाद तैयार होकर दुकान का सामान लेने के लिए पत्नी के साथ यहियागंज जाने लगे। इस दौरान अभिषेक ने अपनी मां मंजू मिश्रा की पिटाई शुरू कर दी। सड़क पर ही उनको लात मारने लगा। मोहल्ले वालों ने बीच-बचाव कराया। छोटे बेटे आर्यन ने इसका विरोध किया, तो अभिषेक ने उसके साथ गाली-गलौज की। उसके बाद उसके सिर पर सिलेंडर से वार कर दिए।

घटना के संबंध में पड़ोसियों ने बताया कि सुबह के समय झगड़े के बाद रामानंद अपनी पत्नी के साथ चले गए। इसके बाद भी दोनों भाइयों के बीच झगड़ा चलता रहा। सड़क पर काफी मारपीट हुई, तो पड़ोस में रहने वाले किराएदार और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को हटा दिया। अभिषेक को घर के अंदर भेज दिया, जबकि आर्यन को घर से सटे दूसरे मकान के अंदर कर दिया। शाम को जब आर्यन अभिषेक के पास चला गया, जहां दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। इसी दौरान अभिषेक ने उसके सिर पर सिलेंडर से वार कर दिए, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इससे भी अभिषेक का मन नहीं भरा तो उसकी टांग पकड़ कर खींचते हुए सड़क पर ले आया। फिर मोहल्ले वालों से कहने लगा इसको मार दिया। अब जिसको जो करना है कर लो। इस पर आर्यन को गंभीर हालत में चाचा परमानंद ने मोहल्ले वालों की मदद से ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *