बदायूं में पांच उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसएसपी अंकिता शर्मा ने वर्दी पर स्टार लगाकर दी बधाई

बदायूं में पांच उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसएसपी अंकिता शर्मा ने वर्दी पर स्टार लगाकर दी बधाई

नए दायित्वों को पूरी निष्ठा और लगन से निभाने के दिए निर्देश

बदायूं। जनपद बदायूं में तैनात पांच उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया। बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को एसएसपी ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों की वर्दी पर स्टार लगाकर उनका सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों में थाना उघैती के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह, थाना मुजरिया के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक नीरज कुमार, थाना उझानी में तैनात उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र, थाना उसहैत में तैनात उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार तथा यूपीपीसीएल लखनऊ में तैनात उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह शामिल हैं।

इस अवसर पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन, निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *