बदायूँ।बिनावर पुलिस ने 418 ग्राम अफीम के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार

बिनावर पुलिस ने 418 ग्राम अफीम के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण एवं मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिनावर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 418 ग्राम अफीम के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना बिनावर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम उसैता रेलवे अंडरपास के पास से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 418 ग्राम अफीम तथा एक मारुति सुजुकी जैन कार संख्या UP25M2245 बरामद की।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवकुमार गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता निवासी मोहल्ला कटरा चांद खां थाना बारादरी जनपद बरेली, देवेन्द्र मौर्य पुत्र गोविन्दराम निवासी ग्राम सिरसवा थाना बिनावर बदायूँ, रामप्रकाश पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम करतौली थाना बिनावर बदायूँ तथा नदीम पुत्र रहीस अहमद निवासी ग्राम करतौली थाना bिनावर बदायूँ शामिल हैं।

बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में थाना बिनावर पर मु0अ0सं0 144/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस कार्रवाई को वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलबीर सिंह एवं थाना बिनावर पुलिस टीम द्वारा अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *