बदायूँ।पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

बदायूँ। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों, ड्यूटीरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।

डीएम एवं एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा अवांछित गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *