शाहजहांपुर।एसबीआई उप महाप्रबंधक लखनऊ अंचल ने किया कपसेड़ा शाखा के नवीनीकृत परिसर का लोकार्पण 

एसबीआई उप महाप्रबंधक लखनऊ अंचल ने किया कपसेड़ा शाखा के नवीनीकृत परिसर का लोकार्पण 

मुजीब खान

शाहजहांपुर : जनपद की तहसील तिलहर क्षेत्र के ग्राम कपसेड़ा में भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय शाहजहांपुर द्वारा नवीनीकृत कराए गए शाखा परिसर का लोकार्पण आज लखनऊ अंचल के उप महाप्रबंधक धीरज कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया इस दौरान उप महाप्रबंधक ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है और यही कारण है कि आज अन्य बैंकों के मुकाबले ग्राहक हमारी शाखाओं पर अत्यधिक विश्वास रखते है ।

लोकार्पण के बाद उप महाप्रबंधक द्वारा शाखा परिसर का बैंक अधिकारियों संग निरीक्षण किया जिसमे देखा गया कि स्टाफ शाहजहांपुर के अधिकारियों द्वारा ग्राहकों को आकर्षक एवं स्वच्छ परिसर, बेहतर पेयजल एवं बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गयी, जिसकी उन्होंने प्रशंसा की और मौजूद ग्राहकों संवाद स्थापित करके मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली । उन्होंने बताया कि आज हमारे बैंक कर्मियों की लगन और मेहनत के चलते देश की सबसे अधिक विश्वसनीय बैंक के रूप में स्टेट बैंक ने अपनी पहचान बनाई हमारी उत्तर प्रदेश की सभी शाखाओं में बड़े बिजनेस मैंन किसान जुड़े हुए जो हमारी बैंकिंग के बेहतर लाभ प्राप्त कर रहे है। इसके अलावा सरकारी योजनाओं के लाभ भी हमारी बैंकों से आसानी से ग्राहकों को उपलब्ध कराए जा रहे है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी युवा स्वरोजगार योजना का लाभ भी सबसे अधिक हमारी बैंक द्वारा दिया गया जिसके लिए लखनऊ में हमारे द्वारा बेहतर ढंग से प्रचार प्रसार भी किया गया जिसके परिणाम स्वरूप आज उत्तर प्रदेश की हमारी शाखायें मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ देने में सबसे आगे आ चुकी है इस प्रकार सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं को भी हमारी शाखाओं बेहतर ढंग से संचालित किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा की बैंक अपने ग्राहकों, सह कर्मियों को आधुनिक और स्वच्छ वातावरण में बैंकिंग कार्यो का निपटान करने हेतु शाखाओ का नवीनीकरण किया गया है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया की इससे ग्राहक का बैंकिंग अनुभव और बेहतर होगा तथा बैंक की सेवाओ पर उनका विश्वाश और अधिक मजबूत होगा, उन्होंने ग्राहकों से अनुरोध किया की नए ग्राहक का शाखा से जोडने का कार्य करे जिससे शाखा के व्यवसाय में वृद्धि होगी और अधिक सुविधायें शाखा को प्रदान की जा सकेगी।

 इस अवसर पर, क्षेत्रीय प्रबन्धक अखिल गुप्ता, शाखा प्रबन्धक मन मोहन कृष्ण कन्हैया, राहुल श्रीवास्तव सुधीर कुमार एवं स्थानीय ग्राहक पुनीत गर्ग, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *