Tuesday, February 17

उत्तर प्रदेश

आजमगढ़।बुद्ध ज्योति संघ की बैठक 24 को, रविदास जयंती मनाये जाने पर बनेगी रणनीति ।

आजमगढ़।बुद्ध ज्योति संघ की बैठक 24 को, रविदास जयंती मनाये जाने पर बनेगी रणनीति ।

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
बुद्ध ज्योति संघ की बैठक 24 को, रविदास जयंती मनाये जाने पर बनेगी रणनीति । आजमगढ़। बुद्ध ज्योति संघ के तत्वावधान में 24 जनवरी को शाम तीन बजे से आतापुर जनईगंज बाजार स्थित डाक्टर भीमराव अम्बेडकर पुस्तकालय हाल में एक बैठक आहूत किया गया है। जिसमें संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाये जाने पर चर्चा किया जायेगा।संघ के कोषाध्यक्ष शेर बहादुर त्यागी ने संघ के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों से बैठक में भाग लेने की अपील किया है।...

आजमगढ़।सर्राफा दुकान से चोरों ने उड़ाई सोने की चेन, CCTV में कैद वारदात

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
सर्राफा दुकान से चोरों ने उड़ाई सोने की चेन, CCTV में कैद वारदात आजमगढ़।अहरौला बाजार में थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े सर्राफा की दुकान से सोने की चेन चोरी होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बाइक सवार दो अज्ञात चोर 10 ग्राम से अधिक वजन की सोने की चेन लेकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद सोनी पुत्र राजेंद्र प्रसाद सोनी, निवासी ग्राम भोगईचा, अहरौला बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास किराए के मकान में सर्राफा की दुकान लेकर अपना व्यवसाय करते हैं। रोज की तरह मंगलवार को भी वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान करीब 3:15 बजे बिना नंबर प्लेट की होंडा साइन बाइक से दो युवक दुकान पर पहुंचे और सोने-चांदी के आभूषण दिखाने को कहा। मौका पाकर दोनों युवक दुकान से 10 ग्राम से अधिक की सोने की चेन उठा ले गए और फरार हो गए। चोरी का एहसास होते ही अरविंद सोनी ने उनका पीछा भी किया, लेकिन सब्जी...
आजमगढ़।ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सरस्वती किसानों के मसीहा थे-केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री।

आजमगढ़।ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सरस्वती किसानों के मसीहा थे-केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री।

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
 ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सरस्वती किसानों के मसीहा थे-केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री। उपेन्द्र कुमार पांडेय  आजमगढ़।ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा न्यास व महाराज सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय , यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्डर,नॉर्वे, स्वदेशी शोध संस्थान व इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमर कंटक , रूहुना विश्वविद्यालय श्रीलंका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी सह कार्यशाला का दो दिवसीय आयोजन हरिऔध कला भवन में किया गया। जिसका विषय ‘’पूर्ण रोजगारयुक्त भारत के लिए शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका’’ थी, जिसकी अध्यक्षता अनन्त श्री विभूषित जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अनंतानंद सरस्वती,राजगुरु मठ पीठाधीश्वर काशी ने किया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ सुनील डबास, अखिल भारतीय ...
बलिया।आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भर्ती: मेरिट आधारित चयन, पूर्ण पारदर्शिता के निर्देश।

बलिया।आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भर्ती: मेरिट आधारित चयन, पूर्ण पारदर्शिता के निर्देश।

उत्तर प्रदेश, बलिया
आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भर्ती: मेरिट आधारित चयन, पूर्ण पारदर्शिता के निर्देश। संजीव सिंह बलिया। जिले में आंगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी को बताया गया कि जनपद में कुल 1365 आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भर्ती होनी है, जिसके लिए करीब 14 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह शैक्षिक योग्यता पर आधारित मेरिट के अनुसार होगी और इसमें पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भर्ती खुली बैठक के माध्यम से होगी, जिसमें सभी व्यवस्थाएं पूर्व से तैयार रखी जाएं। सभी विकास खंडों से आवेदन चार दिनों में पंचायतवार व्यवस्थित कर लिए जाएं। प्रतिदिन दो विकास खंडों के अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा, जबकि चयन प्रक्रिया एलईडी...
जौनपुर।बरसठी पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जौनपुर।बरसठी पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, जौनपुर
बरसठी पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार बरसठी (जौनपुर)। थाना बरसठी पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए कुल 10 आरोपियों को अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार ग्राम भगवानपुर और रसूलहां में विवाह से जुड़े विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी व तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सूचना मिलने पर थाना बरसठी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भविष्य में शांति भंग होने की प्रबल आशंका को देखते हुए कार्रवाई आवश्यक समझी गई। इसी क्रम में पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 10 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाना हाजा पर प्रस्तुत किया। आरोपियों के विरुद्ध अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत व...
जौनपुर।साइबर ठगी और मानसिक दबाव से बचने के लिए युवा रहें सावधान

जौनपुर।साइबर ठगी और मानसिक दबाव से बचने के लिए युवा रहें सावधान

उत्तर प्रदेश, जौनपुर
साइबर ठगी और मानसिक दबाव से बचने के लिए युवा रहें सावधान एनसीसी कैंप–331 के अंतर्गत “युवा, मानसिक स्वास्थ्य एवं साइबर अपराध” पर विशेष व्याख्यान आयोजित जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में गुरुवार को “युवा, मानसिक स्वास्थ्य एवं साइबर अपराध” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाना था। यह कार्यक्रम 98 यूपी बटालियन एनसीसी, जौनपुर के तत्वावधान में आयोजित कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप–331 के अंतर्गत संपन्न हुआ। इसी क्रम में जनपद पुलिस विभाग द्वारा मेजर ध्यान चन्द्र इनडोर स्टेडियम में साइबर क्राइम एवं यातायात जागरूकता को लेकर संवाद भी किया गया। साइबर अपराध पर आयोजित विशेष व्याख्यान में विश्वविद्यालय के साइबर क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह...
जौनपुर।पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रो. मुराद अली बने प्रबंधन अध्ययन संकाय के डीन

जौनपुर।पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रो. मुराद अली बने प्रबंधन अध्ययन संकाय के डीन

उत्तर प्रदेश, जौनपुर
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रो. मुराद अली बने प्रबंधन अध्ययन संकाय के डीन जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग के प्रोफेसर मुराद अली को प्रबंधन अध्ययन संकाय का डीन तीन वर्षों की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है। प्रो. मुराद अली ने केरल के महात्मा गाँधी विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में स्नातक तथा व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। वे यूजीसी-नेट उत्तीर्ण हैं एवं उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से व्यवसाय प्रबंधन में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। उनकी रुचि के प्रमुख क्षेत्र उद्यमिता एवं लघु उद्योग, समग्र गुणवत्ता प्रबंधन (टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट) तथा विपणन हैं। उन्हें भारत एवं विदेशों में कॉर्पोरेट क्षेत्र के साथ-साथ अध्यापन एवं अनुसंधान का 27 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने क्यूएस रैंक प्राप्त किंग अब्दुलअज़...
शाहजहांपुर।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय शाहजहांपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न 

शाहजहांपुर।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय शाहजहांपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न 

उत्तर प्रदेश, शाहजहाँपुर
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय शाहजहांपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न  शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय हथौड़ा बुजुर्ग में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक एवं भौतिक स्थिति की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में लगभग 553 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं तथा विद्यालय का परीक्षा परिणाम विगत कई वर्षों से शत-प्रतिशत रहा है। विद्यालय के अनेक छात्र प्रथम प्रयास में ही नीट एवं जेईई जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं में चयनित होकर मेडिकल एवं इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर चुके हैं। जिलाधिकारी ने विद्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए जिला पंचायत...
बदायूँ।महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा‌ हेतु पुलिस की पाठशाला

बदायूँ।महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा‌ हेतु पुलिस की पाठशाला

उत्तर प्रदेश, बदायूं
महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा‌ हेतु पुलिस की पाठशाला बदायूं। महिलाओं,बालिकाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा आज जिला पुलिस ने पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम‌ का आयोजन किया। सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान फेज-5.0 के तहत आज राजकीय महाविद्यालय, बदायूँ में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, डॉ0 ह्रदेश कठेरिया एवं क्षेत्राधिकारी नगर, श्री रजनीश कुमार उपाध्याय द्वारा सम्मिलित होकर छात्र एवं छात्राओं को उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों , साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्टिंग एवं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट्फार्म के सुरक्षित उपयोग एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरते जाने वाले विभिन्न एहतियात के सम्बन्ध में विस्तृच जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। महिलाओं से संबंधित सभी टोल फ्री नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।...
शाहजहांपुर।रेडक्रास ने दिव्यांगजनों व विधवाओं को कम्बल का वितरण किये

शाहजहांपुर।रेडक्रास ने दिव्यांगजनों व विधवाओं को कम्बल का वितरण किये

उत्तर प्रदेश, शाहजहाँपुर
रेडक्रास ने दिव्यांगजनों व विधवाओं को कम्बल का वितरण किये शाहजहांपुर। ‌कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रांगण में स इण्डियन रेडक्रास सोसायटी के तत्वावधान में शीत‌ से बचाव हेतु विकास खण्डों के ग्रामीण क्षेत्र के सौ दिव्यांगजनों एवं विधवाओं को कम्बल देकर सहयोग किया गया। कम्बल वितरण में सेहरामऊ के चिकिताधिकारी डॉ. उस्मान अली डॉ. मसरूर अहमद डॉ. अय्यूब अंसारी आदि ने सहयोग किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस के सचिव डा० विजय जौहरी ने कहा कि शीत लहर से राहत हेतु प्रदेश स्तर पर इण्डियन रेडक्रास सोसायटी प्रदेश अध्यक्ष महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन एवं सभापति ब्रजेश पाठक उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के दिशानिर्देश एवं जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रेडक्रॉस मानव सेवा में सदैव तत्पर है। डा० विजय जौहरी ने कहा ज़रूरतमंद दिव्यांगजन को कम्बल की आवश्यकता है तो वे रेडक्रास कार्यालय में सोमवार दिवस को अ...