Monday, February 16

आजमगढ़।सर्राफा दुकान से चोरों ने उड़ाई सोने की चेन, CCTV में कैद वारदात

सर्राफा दुकान से चोरों ने उड़ाई सोने की चेन, CCTV में कैद वारदात

आजमगढ़।अहरौला बाजार में थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े सर्राफा की दुकान से सोने की चेन चोरी होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बाइक सवार दो अज्ञात चोर 10 ग्राम से अधिक वजन की सोने की चेन लेकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद सोनी पुत्र राजेंद्र प्रसाद सोनी, निवासी ग्राम भोगईचा, अहरौला बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास किराए के मकान में सर्राफा की दुकान लेकर अपना व्यवसाय करते हैं। रोज की तरह मंगलवार को भी वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान करीब 3:15 बजे बिना नंबर प्लेट की होंडा साइन बाइक से दो युवक दुकान पर पहुंचे और सोने-चांदी के आभूषण दिखाने को कहा।

मौका पाकर दोनों युवक दुकान से 10 ग्राम से अधिक की सोने की चेन उठा ले गए और फरार हो गए। चोरी का एहसास होते ही अरविंद सोनी ने उनका पीछा भी किया, लेकिन सब्जी मंडी क्षेत्र में मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर चोर भाग निकले।

घटना की सूचना तत्काल थाना अहरौला पुलिस को दी गई। पीड़ित द्वारा CCTV फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है, जिसमें पूरी घटना कैद बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई।

गौरतलब है कि सब्जी मंडी क्षेत्र होने के कारण यहां हमेशा भारी भीड़ रहती है। इसके बावजूद थाने के इतने नजदीक हुई चोरी की इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है /

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *