
रेडक्रास ने दिव्यांगजनों व विधवाओं को कम्बल का वितरण किये
शाहजहांपुर। कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रांगण में स इण्डियन रेडक्रास सोसायटी के तत्वावधान में शीत से बचाव हेतु विकास खण्डों के ग्रामीण क्षेत्र के सौ दिव्यांगजनों एवं विधवाओं को कम्बल देकर सहयोग किया गया। कम्बल वितरण में सेहरामऊ के चिकिताधिकारी डॉ. उस्मान अली डॉ. मसरूर अहमद डॉ. अय्यूब अंसारी आदि ने सहयोग किया।
इस अवसर पर रेडक्रॉस के सचिव डा० विजय जौहरी ने कहा कि शीत लहर से राहत हेतु प्रदेश स्तर पर इण्डियन रेडक्रास सोसायटी प्रदेश अध्यक्ष महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन एवं सभापति ब्रजेश पाठक उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के दिशानिर्देश एवं जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रेडक्रॉस मानव सेवा में सदैव तत्पर है। डा० विजय जौहरी ने कहा ज़रूरतमंद दिव्यांगजन को कम्बल की आवश्यकता है तो वे रेडक्रास कार्यालय में सोमवार दिवस को अपना नाम सूचीबद्ध करा दे जिससे शीघ्र ही पुन कम्बल उपलबध कराये जा सकें।
























