
महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा हेतु पुलिस की पाठशाला
बदायूं। महिलाओं,बालिकाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा आज जिला पुलिस ने पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया। सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान फेज-5.0 के तहत आज राजकीय महाविद्यालय, बदायूँ में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, डॉ0 ह्रदेश कठेरिया एवं क्षेत्राधिकारी नगर, श्री रजनीश कुमार उपाध्याय द्वारा सम्मिलित होकर छात्र एवं छात्राओं को उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों , साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्टिंग एवं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट्फार्म के सुरक्षित उपयोग एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरते जाने वाले विभिन्न एहतियात के सम्बन्ध में विस्तृच जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। महिलाओं से संबंधित सभी टोल फ्री नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।

