
बदायूं सांसद आदित्य यादव का अपने क्षेत्र में दौरा कल
बदायूं।समाजवादी पार्टी के बदायूं संसदीय क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव कल अपने संसदीय क्षेत्र बदायूं पहुंचेंगे। जहां वह उझानी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुढानरसिंहपुर स्थित मैन्था फैक्ट्री हादसे में मृतक श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
इसके बाद बिल्सी कके ग्राम वसावनपुर पहुंचकर मृतक जुगेन्द्र यादव के परिजनों से भेंट करेंगे। शेखूपुर के ग्राम पसेई में मृतक विवेक यादव के परिजनों से मुलाकात केअलावादातागंज के ग्राम मुडसेना पहुँचकर मृतक वीरभान सिंह यादव के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
सांसद अपने क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्रवासियो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं कोसुनेंगे।
























