Monday, February 16

बलिया।आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भर्ती: मेरिट आधारित चयन, पूर्ण पारदर्शिता के निर्देश।

आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भर्ती: मेरिट आधारित चयन, पूर्ण पारदर्शिता के निर्देश।

संजीव सिंह बलिया। जिले में आंगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी को बताया गया कि जनपद में कुल 1365 आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भर्ती होनी है, जिसके लिए करीब 14 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह शैक्षिक योग्यता पर आधारित मेरिट के अनुसार होगी और इसमें पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भर्ती खुली बैठक के माध्यम से होगी, जिसमें सभी व्यवस्थाएं पूर्व से तैयार रखी जाएं। सभी विकास खंडों से आवेदन चार दिनों में पंचायतवार व्यवस्थित कर लिए जाएं। प्रतिदिन दो विकास खंडों के अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा, जबकि चयन प्रक्रिया एलईडी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी और वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी।जिलाधिकारी ने भर्ती प्रक्रिया इसी माह पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा कि किसी भी अनियमितता या शिकायत पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी, लापरवाही क्षम्य नहीं। बैठक में डीडीओ आनंद प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *