
बरसठी पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बरसठी (जौनपुर)। थाना बरसठी पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए कुल 10 आरोपियों को अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार ग्राम भगवानपुर और रसूलहां में विवाह से जुड़े विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी व तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सूचना मिलने पर थाना बरसठी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भविष्य में शांति भंग होने की प्रबल आशंका को देखते हुए कार्रवाई आवश्यक समझी गई।
इसी क्रम में पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 10 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाना हाजा पर प्रस्तुत किया। आरोपियों के विरुद्ध अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाल दिया गया।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक निरीक्षक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार यादव एवं महिला कांस्टेबल अनुपमा सिंह शामिल रहीं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
























