
अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन।
शरद बिंद भदोही
भदोही।ज्ञानपुर श्रम विभाग तथा मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व न्याय नेटवर्क के सयुक्त रूप से एक कार्यशाला का आयोजन ज्ञानपुर स्थित श्रम विभाग कार्यालय में किया गया।वहीं कार्यक्रम का संचालन इंद्रजीत कुमार तिवारी द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि पी सी उपाध्याय अध्यक्ष बाल कल्याण समिति भदोही रहे इस अवसर पर उन्होंने बाल श्रम की समस्या एवं निराकरण हेतु विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किया तथा इसके रोकथाम के लिए सभी को प्रयास करने पर बल दिया गया इसी क्रम में प्रभारी सहायक श्रम आयुक्त जेपी सिंह द्वारा विस्तार पूर्वक बाल श्रम की समस्या के बारे में प्रकाश डाला गया तथा सभी को जागरूक रहने की बात कही गई जिससे इस समस्या से निजात पा सके इसमें सबसे बड़ा रोल माता-पिता का है यदि माता-पिता समय से ध्यान दें बच्चों को शिक्षा की तरफ तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।
इसी क्रम में तरूणिमा पांडे अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि संदीप दुबे विधिक सलाहकार द्वारा बाल श्रम की समस्या पर अपने विचार व्यक्त किए एवं सभी के सहयोग से ही समस्या का हल किया जा सकता है। इस अवसर पर श्री हरिलाल पाल सदस्य निगरानी समिति ने भी अपने विचार व्यक्त किए एवं समय-समय पर ऐसे गोष्टी /कार्यशाला आयोजित करने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर मनोज पाल डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर न्याय नेटवर्क ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समय-समय पर जागरूकता के माध्यम से प्रयास किया जाना बहुत जरूरी है । इस अवसर पर प्रभारी सहायक श्रमायुक्त द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सोनी चौरसिया चाइल्डलाइन प्रभारी भदोही , ईट भट्ठा संघ के पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया जाए तथा बताया कि जब भी कहीं से भी मजदूर आए तो उन मजदूरों के जो बच्चे हैं उनका नामांकन सरकारी नजदीकी विद्यालय में करवाया जाए ताकि जिससे बाल श्रम का खतरा कम होने का असर रहता है जब बच्चे शिक्षा से जुड़ेंगे तो बाल श्रम काम होता चला जाएगा इसी कड़ी में मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान तथा न्याय नेटवर्क मनोज कुमार पाल जी द्वारा बताया गया कि जो भी मजदूर कहीं से आ रहे हैं उनके बच्चे नजदीकी विद्यालय में नामांकित हो और जो श्रमिक आए हुए हैं उनके लिए एक डायरी सुनिश्चित हो की जो भी मजदूर आए उनका लेखा-जोखा उसे डायरी पर हो जिसमें जिला बंधुआ निगरानी समिति के सदस्य श्री बृजेश कुमार बनवासी जी ने बताया कि हम अपने माध्यम से सभी वनवासी बस्तियों में जाकर के उन लोगों को जागरुक करते हैं ताकि उनके बच्चे नियमित स्कूल जाएं कहीं जाने से पहले अपने ग्राम प्रधान को सूचित करें कि वह किस जगह जा रहे हैं और जब अपने परिवार के साथ अपने बच्चों को लेकर जा रहे हैं तो उसी जगह अपने बच्चों का नामांकन हो सभी ईट भट्टे पर पानी की व्यवस्था हो शौचालय की व्यवस्था हो रहने की व्यवस्था हो हिसाब किताब की व्यवस्था सुनिश्चित हो और उनके जो बच्चे हैं नजदीकी विद्यालय में नामांकित हो यदि जो भी ईट भट्ठा पर कोई भी बच्चा कार्य करते हुए यदि मिला तो श्रम विभाग द्वारा उस पर कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यक्रम में सभी लोगों को बधाई देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ जिसमें संस्था द्वारा अजय कुमार यादव, , वीरेंद्र यादव, दीपक तथा रामविलास, , सीमा सिंह, दीपक सोनकर रविन्द्र कुमार उपासना हेड कास्टेबल तथा काफी संख्या में वनवासी परिवार एवं निर्माण समिति तथा स्वयं सेवी संस्थाओं के लोग कार्यक्रम में लोग मौजूद रहे।
























