Tuesday, December 16

रांची( झारखंड)।रांची में शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज़

रांची में शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज़

समाजसेवी शेख वकील अहमद ने दी बधाई, कहा- यह पर्व इंसानियत, त्याग और बलिदान का प्रतीक है।

 विनीत कुमार, रांची, झारखंड ।

रांची जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। निर्धारित समय अनुसार सुबह 8 बजे धमधमियां मस्जिद में नमाज़ अदा की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद पहुंचकर सामूहिक रूप से ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज़ अदा की और एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद पेश की।

नमाज़ की अगुवाई धमधमियां अंजुमन कमिटी के इमाम मौलाना इमामुद्दीन अशरफ ने की। नमाज़ के पश्चात मज़दूर नेता एवं समाजसेवी शेख वकील अहमद ने सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं और कहा कि “ईद-उल-अजहा का पर्व इंसानियत, त्याग और बलिदान का संदेश देता है। यह हमें आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।”इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग व नमाज़ी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जलील अहमद, शमीम अंसारी, मुबारक अंसारी, शहजाद हसन, सोनू अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी, सलाहुद्दीन अंसारी, सिराज अंसारी, अहमद अंसारी, मुस्लिम अंसारी, अख्तर अंसारी, शाहबाज अंसारी समेत अनेक लोगों ने नमाज़ में शरीक होकर पर्व की गरिमा को बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *