
महाकुंभ से वापस लौट रहीं सांसद महुआ माझी की गाड़ी ने ट्रक में मारी टक्कर, महुआ माजी परिवार सहित अस्पताल में भर्ती
रांची (झारखंड) विनीत कुमार
झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद महुआ माजी सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं। यह हादसा लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र में होटवाग एनएच-75 पर स्थित खुशबू ढाबा के पास हुआ, जहां उनकी गाड़ी एक खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना के समय महुआ माजी अपने बेटे, बहू और ड्राइवर के साथ महाकुंभ से लौट रही थीं। सभी घायलों को पहले लातेहार सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, उसके बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, महुआ माजी की चोटें हल्की हैं, लेकिन उनका ऑपरेशन चल रहा है। दुर्घटना बुधवार सुबह करीब चार बजे हुई, जिसमें वाहन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
























