झारखंड महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष बनीं रामा खलखो, खूंटी जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गोप ने दी बधाई।
रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा झारखंड महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष के रूप में रामा खलखो की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इस संबंध में एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए खूंटी जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गोप ने नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रामा खलखो को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
सुनीता गोप ने कहा कि “रामा खलखो एक समर्पित, जुझारू और जमीनी कार्यकर्ता रही हैं। उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। झारखंड की महिलाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाने का काम वे निश्चित रूप से करेंगी।” उन्होंने आगे कहा कि संगठन को मजबूत करने और महिलाओं को राजनीति, सामाजिक न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक करने में रामा खलखो की भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी।

