Sunday, February 15

पड़ोसी के प्रेम में अंधी पत्नी ने पति को ईट से वार करके उतारा था मौत के घाट बच्चे ने सुनाई दास्तान

पड़ोसी के प्रेम में अंधी पत्नी ने पति को ईट से वार करके उतारा था मौत के घाट बच्चे ने सुनाई दास्तान

शनिवार को खुटार क्षेत्र में हुए युनुस हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा प्रेमी संग पत्नी हुई गिरफ्तार

मुजीब खान

शाहजहांपुर / कल शनिवार जनपद थाना खुटार क्षेत्र के गांव टाहखुर्द में युनूस की हत्या की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है यूनुस हत्याकांड के खुलासे में उसके मासूम पुत्र का बड़ा योगदान रहा क्योंकि घटना को देखने वाला वही एक चश्मदीद गवाह है जिसने पिता की हत्या करते हुए देख लिया था ।

कल सुबह ग्राम टाह खुर्द निवासी युनुस की सिर कुचला हुआ शव उसके घर में ही मिला था जिसमें पुलिस ने उसके बेटे की गवाही पर उसकी पत्नी शमीम बानो और पड़ोस में रहने वाले उसके प्रेमी मानूस खां उर्फ काके को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस पूछताछ में दोनो ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि शमीम बानो रिश्ते में मेरी सगी बहन साफरीन की सास है, पिछले करीब तीन माह से मेरे व शमीम बानो के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। हम लोग आपस मे मिलने जुलने लगे थे, इसका पता शमीम बानो के पति युनूस को लग गया था। जिस कारण शमीम बानो व युनूस के बीच लड़ाई झगड़ा होने लगा था। घटना वाली शुक्रवार की रात करीब दो बजे मुझे शमीम बानो ने अपने घर बुलाया था। शमीम बानो और मैं एक चारपाई पर लेटे हुए आपस में बात कर रहे थे, तभी युनूस जाग गया था और युनूस और मुझसे व शमीम बानो से झगड़ा करने लगा। इस पर मैंने युनूस को पकड़ लिया और शमीम बानो ने युनूस के सिर में ईंट से कई बार प्रहार कर दिए। मानूस ने युनूस को अपनी बाहों में इस कदर जकड़ रखा था कि उसे खुद को बचाने का मौका तक नहीं मिल पाया और शमीम बानो के ईंट के प्रहार से लहूलुहान हुए युनूस की मौत हो गई। बाद में हत्या को हादसा दर्शाने के लिए शव को घर के बाहर डाल दिया और शोर मचा दिया कि ईंटों का ढेर गिरने से उसकी मौत हो गई है।

बेटा बोला जब उसने देख लिया तो अम्मी ने मुझे डपट कर चुपचाप सोने को कहा

मृतक युनुस का बेटा पिता की मौत के बाद चुप रहा लेकिन जब पुलिस उसकी मां को गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगी तो वह मा के साथ जाने की जिद करने लगा और बोला कि अब्बू को मारा तो दो लोगों ने है तो केवल अम्मी को क्यों पकड़ रहे हो। इस पर मृतक की बहन ने उसे शांत कराकर पूछा तो उसने बताया कि रात में उसकी आंख खुली तो अम्मी रिश्तेदार के साथ अब्बू को ईंट से मार रही थीं। अब्बू कह रहे थे कि दोनों को पुलिस से पकड़वा देंगे। उसने अम्मी से कहा कि अब्बू को न मारे तो अम्मी ने उसे डपट कर चुपचाप सोने को कह दिया।वह डर के कारण रजाई में छिप गया और सोने का बहाना कर सुबह तक जागता रहा। मां के खून से सने कपड़े, रजाई आदि बक्से में रखने को वह देखता रहा। सुबह अम्मी के रोने पर वह उठा। आरोपी महिला ने खून से सनी रजाई और कपड़े तो बक्से में बंद कर दिए, लेकिन चारपाई पर लगा खून और दीवारों पर खून के छींटे जल्दबाजी में साफ नहीं कर सकी। फॉरेंसिक टीम ने ये सभी साक्ष्य एकत्र किए हैं। रजाई आदि बेटे के बताने पर ही बरामद की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *