लखनऊ।विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: 31 जुलाई तक करें आवेदन, 1300 कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण और निःशुल्क टूलकिट

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: 31 जुलाई तक करें आवेदन, 1300 कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण और निःशुल्क टूलकिट

लखनऊ। पारंपरिक कारीगरों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, लखनऊ ने बताया कि जनपद के 1300 कारीगरों को इस योजना के अंतर्गत 10 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण, आरपीएल (RPL) प्रमाणपत्र, मानदेय तथा आधुनिक तकनीक आधारित निःशुल्क टूलकिट उपलब्ध कराई जाएगी।

यह योजना शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनकर, नाई, लोहार, सुनार, धोबी, कुम्हार, हलवाई, मोची और राजमिस्त्री सहित कुल 11 पारंपरिक ट्रेडों से जुड़े कारीगरों की आजीविका सुदृढ़ करने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।

पात्रता

आवेदक लखनऊ जनपद का मूल निवासी हो।

आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो।

संबंधित पारंपरिक कारीगरी या दस्तकारी से जुड़ा होना आवश्यक है।

परिवार (पति-पत्नी) से केवल एक सदस्य ही आवेदन कर सकेगा।

ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका/नगर निगम के वार्ड सदस्य का पारंपरिक कारीगरी से जुड़े होने का प्रमाणपत्र आवश्यक होगा।

आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड

बैंक पासबुक की छायाप्रति

निवास प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

आय प्रमाण पत्र

पासपोर्ट आकार फोटो

चयन प्रक्रिया

विभागीय पोर्टल पर प्राप्त पात्र आवेदनों का चयन गठित समिति द्वारा स्कोर कार्ड के आधार पर किया जाएगा।

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इच्छुक लाभार्थी 31 जुलाई 2026 तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्य दिवसों में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, 8 कैंट रोड, कैसरबाग, लखनऊ से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *