Sunday, February 15

सहरसा (बिहार)।सरडीहा में 7 फरवरी को सम्राट पृथ्वीराज चौहान की अश्वारोही प्रतिमा का शिलान्यास

सरडीहा में 7 फरवरी को सम्राट पृथ्वीराज चौहान की अश्वारोही प्रतिमा का शिलान्यास

पूर्व सांसद आनंद मोहन व शिवहर सांसद लवली आनंद होंगी मुख्य अतिथि, नागरिक अभिनंदन समारोह की तैयारी

राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार) 

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय सरडीहा के प्रांगण में आगामी 7 फरवरी 2026 को ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भव्य अश्वारोही प्रतिमा का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही विशाल नागरिक अभिनंदन समारोह भी आयोजित होगा।

आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वाह्न 11:30 बजे होगी। प्रतिमा शिलान्यास समारोह के मुख्य अतिथि और शिलान्यासकर्ता पूर्व सांसद आनंद मोहन होंगे, जबकि शिवहर की सांसद लवली आनंद मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।

ये गणमान्य रहेंगे मौजूद

इस गौरवमयी अवसर पर सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह एवं नबीनगर के विधायक चेतन आनंद विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा करेंगे।

ग्रामीणों में उत्साह, तैयारियां तेज

समस्त सरडीहा ग्रामवासियों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह है। ‘फ्रेंड्स ऑफ आनंद’ और ‘अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा’ के सहयोग से हो रहे इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे ससमय पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन की शोभा बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *