मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद शाहजहाँपुर में महिलाओं एवं छात्राओं हेतु जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
शाहजहांपुर। योगेन्द्र यादव
मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद शाहजहाँपुर में विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, साइबर जागरूकता एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में संचालित किए गए, जिनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त एवं जागरूक समाज का आधार बनाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तीन प्रमुख स्तंभों—
• सुरक्षा,
• सम्मान,
• आत्मनिर्भरता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी ।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को निम्न विषयों पर जागरूक किया—
• महिलाओं से सम्बन्धित कानूनी प्रावधान
• हेल्पलाइन नं0 1090, 181, 112, 1076 व साईबर क्राइम न0 1930 आदि के बारे में जानकारी
• साइबर अपराधों से सुरक्षा एवं शिकायत प्रक्रिया
• ऑनलाइन धोखाधड़ी, स्टॉकिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा
• आत्मरक्षा के मूलभूत उपाय
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मनिर्भरता एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी जैसे—
• महिला सुरक्षा एवं सहायता केंद्र,
• महिला परामर्श केंद्र,
• आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम,
• महिला स्वावलंबन से जुड़ी योजनाएँ के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
महिलाओं एवं छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग, साहसी और आत्मविश्वासी बनने हेतु प्रेरित किया।
“मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि महिलाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है। समाज में हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान में सहयोग करे।”

