Monday, February 16

आजमगढ़।कूबां पी जी कॉलेज आजमगढ़ में ए,आई विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का किया गया आयोजन।

कूबां पी जी कॉलेज आजमगढ़ में ए,आई विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का किया गया आयोजन।

लालगंज/आजमगढ़। 11 नवंबर को कूबां पी जी कॉलेज दरियापुर नेवादा आजमगढ़ में कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( ए,आई) विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी प्रो० अभिमन्यु यादव की अध्यक्षता में हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ आनंद कुमार सिंह तथा सीनियर साइंटिस अमेरिका एवं विशिष्ट अरविंद कुमार सिंह उर्फ मुन्ना रहे। डॉ सिंह ने अपनी व्याख्यान में आज की शिक्षा को एआई से जुड़ने पर बोल दिया तथा अनेक छात्राओं के जिज्ञासा को शान्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को आज के युग में कंप्यूटर की शिक्षा अनिवार्य रूप से लेना चाहिए। इस मौके पर प्रो देवेंद्र प्रताप सिंह डॉ सुरेंद्र पांडेय ,रितेश वर्मा, पंकज सिंह, डॉ अखिलेश पटेल, डॉ पंकज पांडे डॉ सुनील पाण्डेय, अन्य कर्मचारी प्राध्यापक छात्र/छात्रा उपस्थित रहे। प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं सभी का आभार व्यक्त करते हुए आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कारी चरित्रवान बनने के लिए युवकों से आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राणा प्रताप सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *