Sunday, February 15

उत्तराखंड के विभिन्न बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे पानी से शाहजहांपुर में एक बार फिर बाढ़ के हालात

उत्तराखंड के विभिन्न बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे पानी से शाहजहांपुर में एक बार फिर बाढ़ के हालात

डीएम ने देखा नदियों का जलस्तर अधिकारियो को दिए अलर्ट रहने के निर्देश
मुजीब खान
शाहजहांपुर / उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों साथ यूपीके पीलीभीत में लगातार हो रही बारिश के कारण विभिन्न बैराज खतरे में न पड़े इसलिए लगातार छोड़े जा रहे पानी से शाहजहांपुर की रामगंगा गर्रा खन्नौत व बहगुल नदियों के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि होने से एक बार फिर बाड़ की संभावनाएं प्रबल हो रही है लगातार बड़ रहे जल स्तर से धीरे धीरे नदियों का पानी सड़को पर आना शुरू हो गया है जब अधिकारियो के अनुसार बैराज से छोड़ा गया पानी शाहजहांपुर की नदियों में आने में कम से कम तीन दिन का समय लगता है जो समय अभी पूरा नहीं हुआ है इस लिए आज शाम तक जल स्तर और बड़ने की संभावना है जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया जनपद के नवागत जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियो के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के साथ नदियों के जल स्तर का भी निरीक्षण करते हुए अधिकारियो को सतर्क रहने के निर्देश के साथ नदियों किनारे बसे लोगो को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की भी बात कही है ।
जनपद के मिर्जापुर ब्लॉक में जिले की सबसे बड़ी गंगा और रामगंगा के जलस्तर में अप्रत्याशित बाढ़ से दोनों नदियों की बाढ़ का पानी गांवों और सड़कों पर आ रहा है जिससे जलालाबाद-ढाईघाट,शमशाबाद,बिधूना स्टेट हाइवे संख्या 163 पर ढाईघाट के समीप गंगा की बाढ़ का पानी तीन फिट से भी अधिक गहराई में तेजी से बहने के कारण प्रशासन ने यातायात रोक दिया है। अभी तक इस स्टेट हॉइवे पर ग्राम चौंरा के निकट बह रहे बाढ़ के पानी से पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों को आसपास के ग्रामीण बैलगाड़ी से पार उतार रहे थे।प्रशासन ने हाईवे पर तीन फिट से अधिक गहराई में तेज गति से बह रहे बाढ़ के पानी से बैलगाडियों के निकलने पर भी रोक लगा दी गयी है।
स्टेट हाईवे पर स्थित ग्राम चौंरा से इस्लाम नगर, कमथरी, बाँसखेड़ा जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर भी बाढ़ का पानी तेजी से बह रहा है। गंगा की बाढ़ से तटवर्ती ग्राम आजाद नगर, इस्लामनगर, मस्जिद नगला,पैलानी,कटैला नगला,भरतपुर आदि गांव बाढ़ से जलमग्न हो गये हैं।।वहीं रामगंगा की बाढ़ का पानी ग्राम हरिहरपुर और पहरुआ गांवों के बीच नदी से निकलकर ग्राम तारापुर होते हुए मिर्जापुर कस्बे की ओर बढ़ रहा है। कुनिया शाह नजीरपुर के समीप से रामगंगा का पानी ग्राम बहेरिया के साप्ताहिक बाजार में पहुंच रहा है।

कितना छोड़ा गया पानी
शाहजहांपुर महानगर में गर्रा और खन्नौत नदियों की बाढ़ से महानगर के निचले इलाके जलमग्न हो रहे हैं।जिससे महानगर में एक बार फिर बाढ़ से त्राहि त्राहि मचने से नकारा नहीं जा सकता है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से जारी विज्ञप्ति के अनुसार गंगा में रविवार को नरौरा बैराज से 1,67,780 क्यूसेक छोड़ा गया बाढ़ का पानी अभी आ भी नहीं पाया था कि सोमवार को 25,263 क्यूसेक पानी और रिलीज कर दिया गया है। जिससे मिर्जापुर ब्लॉक में गंगा के खादर में हालत और बिगड़ सकते हैं। रामगंगा नदी में विभिन्न बैराजों से सोमवार को 3415 क्यूसेक पानी बढाकर 29,0007 क्यूसिक पानी बहाया गया है। जबकि गर्रा नदी में ड्यूनी बांध से 17318 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से महानगर के हालात बाढ़ से बिगड़ सकते हैं।

नवागत जिलाधिकारी ने किया किया निरीक्षण दिए निर्देश

जनपद के नवागत जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने ककरा अजीजगंज पहुंचकर गर्रा नदी तथा खन्नौत में बढ़ रहे जल स्तर का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नदियों में बढ़ रहे जल स्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त तैयारीयां पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर लोगों को समस्याओं का सामना न करना पढ़े जिस हेतु सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी राहत कार्य की सभी टीमें निरंतर सतर्क रहें। बाढ़ राहत व बचाव संबंधी कार्यों में टीम वर्क व परस्पर विभागीय समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहकर निगरानी करते रहे और सभी तैयारियां पूरी रखें। उन्होंने कहा कि अधिकारी बांधों का निरीक्षण करते रहें बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर वैकल्पिक मोटरेबल मार्गों का भी चिन्हांकन कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कार्मिक सचेत होकर कार्य करें तथा दायित्वों का निर्वहन ठीक प्रकार से करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 सुरेश कुमार, नगर आयुक्त विपिन मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *