Monday, February 16

ईद मिलादुन्नबी पर आयोजित जलसे में बोले शहर इमाम नबी ए करीम की मोहब्बत ईमान के लिए जरूरी 

ईद मिलादुन्नबी पर आयोजित जलसे में बोले शहर इमाम नबी ए करीम की मोहब्बत ईमान के लिए जरूरी 

मुजीब खान

शाहजहांपुर / जनपद में निकलने वाले जुलूस ए मोहम्मदी के आयोजन से पूर्व एक विशाल जलसे का आयोजन किया गया जिसकी सदारद तहरीक ए दावते इस्लामी हिंद के अनीस अत्तारी ने की जलसे में मेहमान ए खुसूसी के तौर शामिल हुए शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने खिताब करते हुए ईद मिलादुन्नबी के त्योहार पर रोशनी डाली । जलसे से पहले लोगों ने कतारों में लगकर मुकद्दस तबर्रुकात की जियारत की। ज़ियारत करने वालों का सुबह फजर के बाद से ही तांता लग गया और कतार लंबी होते-होते छोटी लाइन तक पहुंच गई। रीबा मैरिज लॉन में आयोजित जलसे मै मौलाना हुज़ूर अहमद मंजरी ने कहा कि नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम हमारे मोहसिने आज़म हैं और नबी की मोहब्बत ईमान के लिए ज़रूरी है। आज हम उनके बताए रास्ते में पर चलने की ठान तो सारी मुश्किल अपने आप आसान हो जाएंगी। वही तहरीक ए दावते इस्लामी की हाफिज अनीस अत्तारी ने लोगों को जुलूस के आदाब बताए और कहा किसी को तकलीफ़ न दे बल्कि हमारा किरदार ऐसा हो कि दूसरों को प्रेरणा मिले।

इस मौके पर तनवीर खाँ, शाहिद अनवर कुरैशी, अशफाक उल्ला खाँ, राहत अली खाँ, सैय्यद कासिम रजा, गुलाम गौस खाँ, अब्दुल कादिर खाँ, हाजी वसीम खाँ, तारिक सिद्दीकी, एम एच खान, फारूक अली खाँ, दानिश अली खाँ, नवेद खाँ, हाफिज जीशान, सैय्यद असलम, इरशाद एडवोकेट, मोहम्मद इमरान खाँ, मोहम्मद सुहैल, मोहम्मद नदीम, फरहत अत्तारी, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद सलमान, रफ्फन खाँ, आमिर, फूल, शानू, आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *