Sunday, February 15

शाहजहांपुर में जगह जगह विसर्जन कर गणपति बप्पा को दी विदाई ,, बोले अगले बरस फिर जल्दी आना

शाहजहांपुर में जगह जगह विसर्जन कर गणपति बप्पा को दी विदाई ,, बोले अगले बरस फिर जल्दी आना
मुजीब खान
शाहजहांपुर / जनपद में जगह जगह श्री गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। इससे पहले पूजा पंडाल में गणपति बप्पा का पूजन अर्चन किया गया। गर्रा नदी में विसर्जन कर बप्पा से अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना की गई।
विसर्जन शोभायात्रा में रथों पर सुसज्जित भगवान गणेश, शंकर-पार्वती, हनुमानजी, दुर्गा माता, श्रीराम आदि देव स्वरूपों की शामिल विराजमान रहीं। जोकि लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं रहीं। शोभायात्रा बहादुरगंज, घंटाघर, कच्चा कटरा होकर गर्रा स्थित घाट पर पहुंची। रास्ते में कई जगह पर मटकी फोड़ स्पर्धा हुई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। आचार्य पं. हरकेश शुक्ला के द्वारा पूजा अर्चना करके गणपति बप्पा की मूर्ति को जल में प्रवाहित कराया। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से संयोजक नीरज वाजपेयी, अनिल कदम, अर्जुन सूर्यवंशी, सुदामा शिंदे अक्षय कदम, योगेश कदम, आशीष गुप्ता, सुनैना शिंदे, साधना शिंदे, आकांक्षा गुप्ता, नवनीत शर्मा आदि शामिल रहे।
इसके साथ जिन लोगो ने अपने घरों में गणेश जी विराजमान लिए थे उन्होंने भी आज नदियों के पर अपने परिजनों के साथ आकर अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना के बाद विर्सजन किया वहीं, तिलहर में गणेश महोत्सव के समापन पर ढोल-नगाड़ों के साथ विसर्जन यात्रा निकली। गर्रा घाट पर विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल से होली खेली और नाचते हुए चले। इससे पहले मोहल्ला कुंवरगंज स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान गणेश का पूजन एवं आरती के बाद भंडारा कराया गया। प्रवीण मराठा, गोपाल मराठा, अनुज राठौर, सुनंदा मराठा, प्रतीक्षा मराठा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *