शाहजहांपुर कचहरी लॉकअप में पेशी पर आए पॉक्सो एक्ट के आरोपी का फंदे से लटका मिला शव
मुजीब खान
शाहजहांपुर । आज दोपहर बाद शाहजहांपुर कचहरी परिसर में उस समय खलबली मच गई जब जेल से पेशी पर आए एक कैदी का शव कचहरी लॉकअप के शौचालय में फंदे से लटका मिला सूचना पर पहुंची पुलिस और आलाधिकारियों ने बंदी के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा अभी यह सिद्ध नहीं हो पाया है कि उसने आत्महत्या क्यों की आरोपी थाना पुवायां का निवासी है जिसे पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा था जिसमें आज उसकी पेशी होनी थी।
मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है। वह शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, दीपक पॉक्सो एक्ट के एक मामले में जेल में बंद था। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेशी के लिए कचहरी परिसर लाया गया था। पेशी से पूर्व बंदी को कचहरी परिसर में बनी लॉकअप में रखा गया था बताया जा रहा है कि पेशी से पहले या बाद में दीपक बंदीगृह के शौचालय में गया था। काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर वहां मौजूद अन्य बंदियों और पुलिसकर्मियों को शक हुआ जब शौचालय के अंदर जाकर देखा गया तो दीपक का शव फंदे से लटका मिला. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर गहनता से पड़ताल हो रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
























