Sunday, February 15

बरेली में 12 महिला सिपाहियो से रेप कर ठगी करने वाला फर्जी सिपाही गिरफ्तार

12 महिला सिपाहियों से रेप और ठगी का आरोपी फर्जी सिपाही गिरफ्तार, लाखों रुपये भी ऐंठे
मुजीब खान
बरेली / शहर के कोतवाली पुलिस ने महिला सिपाहियों को प्रेम जाल में फंसाकर रेप और ठगी करने वाले फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद सिपाही को पुलिस ने जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस ने लखीमपुर खीरी मे कोतवाली के मिदनिया गढ़ी के रहने वाले राजन वर्मा को गिरफ्तार किया है। राजन वर्मा खुद को लखनऊ में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के ऑफिस में तैनात बताता था। सोशल मीडिया से महिला सिपाहियों के नंबर जुटाकर वह उनसे नजदीकी बढ़ाता था और प्रेम जाल में फंसा लेता था। इस तरह वह पांच महिला सिपाहियों को फंसाकर दुष्कर्म और ठगी कर चुका है।

ठगी की रकम से उसने एक लग्जरी कार भी खरीदी थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। लखीमपुर खीरी के निवासी राजन वर्मा नाम के शख्स ने पुलिसवालों से धोखा खाने के बाद ऐसा बदला लिया। जिसे सुनकर आप दांतों तले अंगुलिया दबा लेंगे। उसने 12 महिला सिपाहियों को एक-एक कर अपने जाल में फंसाया और उनसे अनैतिक संबंध बनाकर लाखों रुपए ऐंठता चला गया। आरोपी ने बताया कि पुलिस भर्ती के नाम पर एक सिपाही ने उसे ठगी कर ली थी। इसके बाद वह महिला सिपाहियों को निशाना बनाने लगा। बरेली के एक थाने मे तैनात महिला पुलिसकर्मी को भी राजन वर्मा ने अपने जाल में फंसाया। झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी की सच्चाई पता चलने पर महिला सिपाही ने सबक सिखाने की ठान ली। महिला सिपाही ने राजन के खिलाफ कोतवाली मे दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली पुलिस ने राजन को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर है। उसके खिलाफ लखीमपुर मे पहले से ही कुछ मुकदमे दर्ज हैं। उसने कई महिला पुलिसकर्मियों को धोखा दिया है, लेकिन एफआईआर बरेली की महिला सिपाही ने ही दर्ज कराई है। उसके मोबाइल में वर्दी पहने उसके कई फोटो मिले हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी 12 महिला सिपाहियों को धोखा दे चुका है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

वर्मा सर नेम की महिला सिपाहियों से रेप और ब्लैकमेल करता था
यूपी पुलिस की करीब दर्जन पर महिला सिपाहियों को मोहब्बत, शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर ब्लैकमेल करने वाले एक फर्जी सिपाही को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक पांच महिलाओं के नाम सामने आए हैं। जिन महिला सिपाहियों ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसने करीब दर्जन भर महिला सिपाहियों का यौन शोषण किया। उनके फोटो और वीडियो का गलत इस्तेमाल किया और उन्हें ब्लैकमेल किया। आरोपी वर्मा सरनेम की महिला सिपाहियों को ही अपने जाल में फांसता था।
लखीमपुर का रहने वाला फर्जी सिपाही
कोतवाली पुलिस ने लखीमपुर में सदर कोतवाली के मदनिया गढ़ी के रहने वाले राजन वर्मा को गिरफ्तार किया है। उससे लखीमपुर खीरी में एक महिला सिपाही को अपने झांसे में लिया। शादी करने का वादा किया। जब महिला सिपाही को इसकी हकीकत पता लगी कि वह केवल आठवीं पास है। इसके बाद उसने उससे दूरी बना ली। राजन वर्मा ने यूपी के अलग-अलग जिलों में पुलिस की वेबसाइट के जरिए ऐसी महिला सिपाहियों से दोस्ती शुरू कर दी। जिनके नाम के आगे वर्मा लिखा था। जाति के आधार पर उसने पांच महिला सिपाहियों को अपना शिकार बनाया। उनका यौन शोषण किया और उनसे वसूली की।
जुए में हारा था 1.70 करोड़ रुपये
आरोपी सिपाही राजन वर्मा महिला सिपाहियों से रुपये वसूलता था। करीब 1.70 करोड रुपये जुए में भी हार चुका है। बरेली में तैनात एक महिला सिपाही के वह संपर्क में आया। उसने कहा कि वह एडीजी कानून व्यवस्था लखनऊ के यहां पोस्टेड है। खुद को अनमैरिड बताकर सिपाही को झांसी में ले लिया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उससे 6.30 लाख का पर्सनल लोन लखनऊ में प्लॉट लेने के लिए कराया। इसके अलावा वक्त वक्त पर उससे रुपए लेता रहा।
मंहगे कपड़े, गाड़ियों और फाइव स्टार होटलों के शौक ने पहुंचाया जेल
बरेली में तैनात महिला सिपाही के आधार और पैन कार्ड की फोटो कॉपी आरोपी राजन वर्मा ने लखनऊ में प्लाट दिलाने, खाता खुलवाने के नाम पर ले ली। इसके बाद उसने बैंक ऑफ बड़ौदा से कार खरीदने के लिए फाइनेंसर से सांठ गांठ कर 23.50 लाख का लोन ले लिया। महिला को इसका पता चला तो उसने बरेली कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी को महंगी गाड़ियों, कपड़ों, मोबाइल का शौक था। इस वजह से उसने यूपी के अलग-अलग जिलों में वर्मा नाम की महिला सिपाहियों को अपना शिकार बनाया। वह फाइव स्टार होटल में रुकता था। महंगी गाड़ी और मोबाइल का शौकीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *