Tuesday, February 17

शाहजहांपुर।साइबर ठगो ने दो लोगों की जस्टिस खन्ना और सीबीआई चीफ बनकर किया डिजिटल अरेस्ट ठगे 1 करोड़ दो लाख

साइबर ठगो ने दो लोगों की जस्टिस खन्ना और सीबीआई चीफ बनकर किया डिजिटल अरेस्ट ठगे 1 करोड़ दो लाख

मुजीब खान

शाहजहांपुर। साइबर ठगो से होशियार रखने किए पुलिस विभाग द्वारा लगातार मुहिम चलाकर लोगों को सचेत किया जा रहा है लेकिन फिर भी यह ठग इतने शातिर है कि लोगों को निशाना बना ही लेते है अब ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर का है जहां महानगर के निवासी दो लोगों को साइबर ठगो ने अपना निशाना बनाया ठगो ने जस्टिस खन्ना और सीबीआई चीफ बनकर दोनों लोगों को डिजिटल अरेस्ट किया और एक करोड़ दो लाख रुपए का चूना लगा दिया ठगे जाने के बाद दोनों लोगों ने पुलिस की शरण ली । जालसाजों ने पीड़ित को झांसे में लेने के लिए फर्जी डिजिटल कोर्ट तक बना डाला और उसमें पीड़ित की वीडियो कॉल के जरिए पेशी भी करा दी और पीड़ित की एफड़ी तुड़वा कर पैसा अपने खाते में भिजवा कर हड़प लिया। पीड़ित के पास सुप्रीम कोर्ट का फर्जी ऑर्डर तक भेज दिया गया। इसके बाद जालसाज लापता हो गए और उनके मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गए। तब पीड़ित को ठगी का पता चला और उन्होंने मामले की रिपोर्ट साइबर थाने में दर्ज कराई।

महानगर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दीवान जोगराज निवासी शरद चंद्र की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि 6 मई को उसके पास एक फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया। साथ ही खुद को विजय खन्ना, आईपीएस अधिकारी के रूप में पहचान दी और कहा कि वित्त मंत्रालय से जुड़े एक केस में उससे पूछताछ होनी है। कॉल करने वाले ने आरोप लगाया कि पीड़ित के खाते से सेंट्रल बैंक मुंबई में 2.80 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए हैं। व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर पूछताछ के दौरान पीड़ित ने इनकार किया और बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से मुंबई नहीं गया है। 7 मई को एक अन्य कॉल में कॉलर ने खुद को सीबीआई चीफ बताया और कहा कि उसे जस्टिस खन्ना के समक्ष पेश होना होगा। उसे टैबलेट के माध्यम से वीडियो कॉल पर पेश किया गया। वहां एक व्यक्ति ने खुद को जस्टिस खन्ना बताया और कहा कि पीड़ित की एफडी 94 लाख रुपये की है, जिसे लिक्विडेट करके बताए गए अकाउंट में ट्रांसफर कर दे। पीड़ित ने 14 मई को ठगों द्वारा बताए गए अकाउंट में 71 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। 14 मई को आरोपी विजय खन्ना ने पीड़ित को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत की बेल ऑर्डर की काॅपी भी भेजी। उनके कहने पर उनके बताए अकाउंट में साढ़े 9 लाख रुपये फिर भेज दिए। एफआईआर के अनुसार, 7 मई को चीफ जस्टिस बने खन्ना ने कहा था सारा पेमेंट करने पर उनकी जमानत देखी जाएगी। पीड़ित ने 23 लाख 45 हजार 130 रुपए अकाउंट में भेजे और फिर 32 हजार रुपए फोन पे के माध्यम से भेजे। इस तरह कुछ एक करोड़ दो लाख रुपये की ठगी की गई। 19 मई को सुप्रीम कोर्ट से एक पत्र पीड़ित के पास आया। इसमें उसको सभी आरोपों से बरी करते हुए पीड़ित का सारा पैसा वापस भेजने के निर्देश दिए गए। इसके बाद से पीड़ित का किसी से संपर्क नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *