Tuesday, December 16

आजमगढ़।निजामाबाद के मुस्लिमपट्टी गांव में शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने सामने 

निजामाबाद के मुस्लिमपट्टी गांव में शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने सामने 

आजमगढ़। नवीन परती की भूमि पर शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गये। खबर मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर दोनों पक्ष को समझा बुझाकर मामले को शांत किया।

वाकया निजामाबाद तहसील के मुस्लिम पट्टी गांव का है। मुस्लिम पट्टी गांव निवासी निवासी जितेंद्र गौड़ के घर के सामने नवीन परती की भूमि है।

सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे विशेष समुदाय के लोग शव दफनाने को लेकर गड्ढा खोदने लगे। जितेन्द्र गौड़ ने शव दफनाने को मना किया। इसको लेकर दोनों पक्ष में तकरार बढ़ गयी। आरोप है की जितेन्द्र गौड़ को गाली-गलौज देकर भगा दिया। जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। जितेन्द्र गौड़ भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। जितेंद्र गौड़ ने घर के सामने नवीन परती में शव दफनाने की सूचना भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष व अन्य नेताओं के साथ ही साथ उच्च अधिकारियों को दिया। मामला दो समुदाय का होने के कारण अधिकारी मौके पर पहुंच गये ।जांच पड़ताल होने पर हल्का लेखपाल की भूमिका संदिग्ध बताया गया।स्थानीय लेखपाल द्वारा मौके पर पहुंचकर नवीन परती की जमीन पर मुर्दा दफन कराने हेतु गड्ढा खुदवाने लगे। उप जिलाधिकारी निजामाबाद नरेंद्र गंगवार के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

मौके पर तहसीलदार , प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद हिरेंद्र प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे मनोज यादव मंडल अध्यक्ष निजामाबाद प्रवीण सिंह , संतोष गोंड , आशुतोष राय , खदेरू अतुल यादव आदि कार्यकर्ताओं के पहुचने पर किसी तरह मसले का निराकरण हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *