
10 दिन बाद ‘बिहार बदलाव यात्रा’ शुरू करेंगे प्रशांत किशोर, प्रखंडों और गांवों में जाकर मिलेगें
राकेश कुमार यादव, पटना (बिहार)
बिहार की राजधानी पटना गांधी मैदान में शुक्रवार को जन सुराज पार्टी के आयोजित बिहार बदलाव रैली में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
जन सुराज पार्टी की ‘बिहार बदलाव रैली’ में पार्टी के संरक्षक प्रशांत किशोर ने राज्य से नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने का भरी हुंकार। इसके लिए 10 दिन बाद प्रखंड-प्रखंड और गांव-गांव जाने के लिए ‘बिहार बदलाव यात्रा’ शुरू करने की बात कही। उन्होंने बोले- इस दौरान वे लोगों से बिहार के विकास का प्लान साझा कर बदलाव की अपील करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के कोने-कोने से आए दो लाख से अधिक जन सुराजियों के जत्थे को प्रशासन ने गांधी मैदान पहुंचने ही नहीं दिया। यह सब सत्ता में बैठे शीर्ष लोगों के इशारे पर हुआ। प्रशांत ने कहा कि 2015 में उनकी मदद के बिना नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बन सकते थे। उनको राजनीतिक संन्यास लेना पड़ता। लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि जो शादी कराता है, वही श्राद्ध भी कराता है। उन्होंने रैली में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं को नीतीश सरकार का राजनीतिक श्राद्ध करने की शपथ दिलाई। कहा कि जिस तरह लालू प्रसाद के जंगलराज को उखाड़ फेंका गया, उसी तरह नीतीश सरकार को भी इस बार बिहार से विदा कर देने की बारी है। न मोदी जी के कहने से मानेंगे, न शाह जी के कहने से रुकेंगे। हमें न लालू का जंगल राज चाहिए और न ही नीतीश की तानाशाह सरकार चाचाहिप्रशांत किशोर ने कहा कि वे 4 घंटे से पटना की सड़कों पर घूम-घूमकर प्रशासन के लोगों के सामने हाथ-पैर जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे। लेकिन उनकी एक भी नहीं सुनी जा रही। अगर उनके सभी कार्यकर्ताओं को गांधी मैदान तक आने दिया गया होता तो वे कम से कम 5 लाख लोगों के साथ यह रैली कर रहे होते। मुख्य सचिव, डीजीपी, डीएम, एसपी सभी से रैली के लिए हर तरह की परमिशन लेने के बाद भी प्रशासन ने उनके साथ दूसरी बार धोखा किया। इससे पहले भी गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास ही बीपीएससी अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग पर धरने पर बैठने के दौरान भी ऐसा ही किया था।
रैली को वरीय नेता व पूर्व आईपीएस आनंद मिश्र ने भी संबोधित किया। मंच पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर और पूर्व सांसद सीताराम यादव समेत अन्य मौजूद थे।

