Monday, February 16

शाहजहांपुर/निगरानी समिति के निरीक्षण में बाल सुधार गृह में सोफे पर सोते मिले कुत्ते मिला गंदगी का अंबार 

निगरानी समिति के निरीक्षण में बाल सुधार गृह में सोफे पर सोते मिले कुत्ते मिला गंदगी का अंबार 

मुजीब खान

शाहजहांपुर/ जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर विष्णु कुमार शर्मा के निर्देशानुसार निगरानी समिति के सदस्यगण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्र मोहन चतुर्वेदी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर पीयूष तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति अग्रवाल व सिविल जज सीनियर डिविजन प्रियंका सिंह द्वारा बालगृह बालक, नवादा इन्देपुर, शाहजहाँपुर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय बालगृह में कुल 44 बच्चे होना बताया गया, जिसमें 31 किशोर व 13 शिशु हैं। साफ सफाई तथा अन्य व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पालने में अत्यधिक गन्दगी पायी गयी, जिसके सम्बन्ध में साफ-सफाई व दरवाजे तथा बरामदे में मच्छर वाली जाली लगवाने के निर्देश दिये गये। डिस्पेंसरी में साफ-सफाई रखने व डिस्पेंसरी में केवल डिस्पेंसरी का सामान रखे जाने व अन्य सामान कही दूसरी जगह व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये गये। किचन में रखी रैकें अत्यधिक गन्दी पायी गयी, जिसके सम्बन्ध में सख्त निर्देश दिये गये कि पूरे किचन में पेन्ट व रैकों पर भी पेन्ट कराये तथा बच्चों के खाने-पीने की गुणवत्ता में कोई भी समझौता नहीं किया जायेगा। बच्चों के आवासीय कक्षों के पीछे पडे़ डम्प सामान की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कराये जाने के भी निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान परिसर में कुत्ते टहलते हुये व सोफे पर लेटे हुये पाये गये, जिस पर निगरानी समिति द्वारा अफसोस जताते हुये सख्त निर्देश दिये गये कि भविष्य में परिसर में कुत्ते व अन्य जानवर टहलते हुये पाये जाते हैं, तो अनुशानात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।।निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक मो0 अफजल, अधीक्षक रामवीर यादव व बालगृह का स्टाॅफ और बच्चे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *