
आस्था के संगम में नहाने गये वृद्ध का घर पहुंचा शव , परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज खालिसपुर गांव के रहने वाले 67 वर्षीय दयाशंकर सिंह पुत्र स्वर्गीय विक्रमा सिंह 28 जनवरी को अपनी धर्मपत्नी के साथ प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गए हुए थे। भगदड़ में पति पत्नी का साथ छूट गया। उनके साथ कुम्भ में गये राम अवध निषाद का अभी तक पता नहीं चल सका है। दयाशंकर की पत्नी रोती बिलखती रहीं। बार बार एलाउंस कराती रही। किन्तु कहीं पता नही कुंभ में भगदड़ के दौरान पत्नी प्रमिला और पति दयाशंकर सिंह का साथ छूट गया। उन्हीं के साथ गए गांव के राम अवध निषाद का अभी तक पता नहीं चल सका। प्रमिला सिंह ने बताया कि मेरे साथ जो कुछ हुआ वहां पर उस पर प्रशासन पूरी तरह से आंख बंद कर देखती रही। मैं हतास निराश होकर आम लोगों के सहारे किसी तरह घर पहुंची। मृतक दयाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर जैसे ही घर पर आया कोहराम मच गया। शव आने की खबर जंगल आग की तरह फैल गयी। लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के पास भगवान सिंह, अजय सिंह, रामासरे सिंह तथा दो बेटियां नाती पोते से भरा पूरा परिवार है।वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। उनका अंतिम संस्कार दूर्वासा में किया गया।
