
बदायूं में किन्नर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा।
तीन गिरफ्तारः लूटे गए 20 लाख के जेवरात समेत 60 हजार कैश बरामद, साथी किन्नर ने कराई थी।
बदायूं।जिले के कस्बा बिनावर में किन्नर की हत्या एवं लूटकांड का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया । वहीं पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया ।और जिनके पास से 20लाख के जेबरात समेत 60 हजार की लुट गई रकम भी बरामद की।
जिले के कस्बा बिनावर में रहने वाली सुनीता किन्नर की बुधबार को फावड़े से काटकर उसी के घर में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में संजना किन्नर निवासी गांव गोरामई थाना कादरचौक समेत रीना किन्नर निवासी मोहल्ला कबूलपुरा थाना सदर कोतवाली के खिलाफ लिखा गया था।वहीं पुलिस की जांच पड़ताल में रीना समेत आदिल निवासी मोहल्ला नई सराय तथा अरबाज निवासी नई सराय नई बस्ती थाना सदर कोतवाली के नाम सामने आए। वहीं तीनों को पुलिस व एसओजी टीम ने गिरफ्तार लिया ।वहीं तीनों के पास से लुटे हुए जेबरात कैश को बरामद किया।
अभियुक्तगण से पूछताछ का विवरण
अभियुक्त गण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि संजना किन्नर लगभग 05 वर्ष व रीना किन्नर उर्फ शाजिद लगभग 01 वर्ष से अपने गुरू सुनीता किन्नर के साथ उसी के मकान कस्बा बिनावर में रहते थे । बदायूँ के रहने वाले आदिल व अरबाज की रीना किन्नर से दोस्ती हो गयी थी । इसलिये यह लोग रीना किन्नर के पास कस्बा बिनावर इनके गुरू सुनीता किन्नर के मकान पर भी आते जाते थे । रीना किन्नर में शराब पीने व अनैतिक कार्य करने की आदत थी । यह बात इनके गुरू सुनीता किन्नर को अच्छी नही लगती थी । जिसे लेकर कई बार आदिल व अरबाज के सामने ही रीना किन्नर व गुरू सुनीता किन्नर में आपस में कहा सुनी भी हुई थी जिस कारण रीना किन्नर को कई बार अपने घर से निकाल दिया था । आज से करीब आठ -दस दिन पूर्व भी आदिल व अरबाज रीना किन्नर उर्फ साजिद के पास सुनीता किन्नर के मकान पर आये थे तब रीना किन्नर ने बताया था कि मेरी गुरू सुनीता किन्नर के पास बहुत जेवर, माल व पैसा है । हम लोग इनके इलाके मे बधायी बजाकर एंव बाजार मांगकर दिन रात मेहनत करके पैसा कमाकर इसको लाकर देते है लेकिन यह मुझे व मेरी साथी संजना किन्नर को केवल 500-600 रूपये की हिस्सेदारी ही देती है बाकी सारा पैसा व माल सुनीता किन्नर अपने पास रख लेती है । इसी बीच रीना किन्नर उर्फ शाजिद ने आदिल व अरबाज से षडयंत्र रचा कि जिस दिन मै आपको बुलाऊ आप लोग आ जाना और मुझे बचाते हुए गुरू (दादी) का खेल खत्म कर देना । दिनांक 30 नवंबर2024 को रीना किन्नर ने आदिल व अरबाज को फोन से बताया की आज मेरी साथी गुरू संजना किन्नर अपने भाई की दवाई लेने अमरोहा जा रही है मैं और मेरी गुरू (दादी) घर पर है आप आ जाओ रीना किन्नर के बुलाने पर ये दोनो बदायूँ से बिनावर आ गये और रीना किन्नर के साथ बैठकर आदिल व अरबाज ने शराब पी और रीना किन्नर को अधिक शराब पिलाकर उसे नसे मे कर दिया । वह अपने कमरे मे तखत पर नशे मे लेट गयी तभी इन दोनो ने उसकी गुरू (दादी) सुनीता किन्नर के कमरे में जाकर उसकी फावडे की मूंद मार कर हत्या कर उसे तख्त से घसीट कर फर्श पर पटक दिया । और उसके पास व कमरे मे रखे बक्से मे से जेवर व 83,000 रूपये व मृतका सुनीता किन्नर का मोबाइल व अभि0 रीना किन्नर का मोबाइल सूचना न दे दे, के डर से लूट कर ले गये थे ।
आरोपियों के पास मिला
आरोपियों के पास से पुलिस ने कान के 13 रिंग समेत एक टूटा हुआ रिंग बरामद किया। एक कान का झाला, तीन अंगूठी, एक हार, चार चूड़ियां, एक माला दो जोड़ी पायजेब व बिछुए समेत 60 हजार कैश बरामद हुआ है। बरामद जेवरातों की कीमत मौजूदा वक्त के हिसाब से तकरीबन 20 लाख के आसपास की बताई जा रही है। वारदात में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया गया।
एसएसपी डा. ब्रजेश सिंह ने बताया- संजना किन्नर व रीना किन्नर काफी समय से सुनीता किन्नर के घर में उसके साथ रहती थीं। जबकि रीना का आदिल व अरबाज से दोस्ताना था। ये लोग अक्सर रीना के पास आते और तीनों मिलकर शराब पीते थे। सुनीता को यह अच्छा नहीं लगता था। ऐसे में उसने कई बार रीना को घर से निकाल दिया लेकिन वह माफी मांगकर पुनः उसी के साथ रहने लगती थी।पिछले दिनों रीना ने आदिल और अरबाज को बताया कि सुनीता के पास काफी पैसा और जेवरात हैं। उसे ठिकाने लगाकर यह माल लूट लिया जाए तो आगे का वक्त आराम से कटेगा। इधर, 30 अक्टूबर को संजना को अपनी भाई की दवा लेने अमरोहा जाना पड़ा। इसी का फायदा उठाकर रीना ने दोनों दोस्तों को बुला लिया।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम
एसएचओ बिनावर अशोक कुमार कांबोज, सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार, एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई समेत इंस्पेक्टर क्राइम संहसवीर सिंह, एसआई धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, गौरव कुमार, एसओजी से हेड कांस्टेबल सचिन कुमार, अरविंद कसाना समेत बिनावर थाने के योगेश कुमार और कांस्टेबिल मोहित कुमार शामिल हैं।
























