Thursday, December 18

दीपों का पर्व दीपावली पर जगमग रहा इलाका, रात भर चला आतिशबाजी का दौर

दीपों का पर्व दीपावली पर जगमग रहा इलाका, रात भर चला आतिशबाजी का दौर

सहरसा।प्रकाश पर्व दीपावली गुरूवार को पूरे आस्था व उत्साह के साथ सहरसा जिले समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया। शाम ढलने के साथ ही सहरसा जिला मुख्यालय,सलखुआ बाजार व ग्रामीण क्षेत्र में दीपों एवं रंगबिरंगे बिजली के झालरों की रोशनी से जगमगा उठा। सूर्यास्त के साथ उल्लास सारी रात उमंगों के साथ अठखेलिया करता रहा। वही एक ओर सुख-समृद्धि के लिए लक्ष्मी, गणेश व कुबेर की पूजा की गई तो दूसरी और आतिशबाजी का भी नजारा मन को लुभा गया। पूजन सामग्री, मिष्ठान, बतासा,चुकिया आदि की दिनभर खरीदारी होती रही।महिलाएं घर में व पुरुष सदस्य बाजारों में जाकर दीपावली की तैयार में लगे रहे। शाम होते ही महिलाएं, पुरूष व बच्चे साफ-सुथरा कपड़ा पहन कर दीप जलाए व पूजा- अर्चना में जुट गए।महिलाओं ने घरों व उसके आस-पास के मंदिरों में जाकर दीप जलाया। घर की महिलाओं ने भगवान की प्रतिमा का दर्शन कर उनको दीप समर्पित किया। अंधेरे के कदम रखते ही रोशनी की चकाचौंध से चारो तरफ जगमगा उठा।

उल्लास के दीपों से घर, आंगन, के साथ ही गालियों व सड़कें भी रोशन हो उठा।दीपावली के दिन घरों में लोगों ने शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश व कुबेर की पूजा- अर्चना की। घर के बड़े बुजुर्ग ने परंपरा के अनुसार सुख समृद्धि प्राप्ति की कामना को लेकर पूजा की। पूजा करने के बाद मां लक्ष्मी व गणेश जी की आरती की गई। आरती में घरों के सभी सदस्यों ने भाग लिया। घरों के अलावा दुकानों में पूजा-अर्चना की गई। इस वर्ष दीपावली में युवाओं ने जमकर पटाखे छोड़े। पटाखों की चमक व गुंज से आसमानों में शानदारनजारा दिखा। कहीं आसमान रंगीन तो कही रंग बिरंगी बल्बों से झिलमिल हो उठा रहा था। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों ने जमकर पटाखा छोड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *