बिहार बोर्ड परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने लहराया परचम, इलाके में खुशी

बिहार बोर्ड परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने लहराया परचम, इलाके में खुशी

राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार) 

सलखुआ प्रखंड मुख्यालय समेत तटबंध के भीतर बसे दियारा-फरकिया क्षेत्र के छात्रों ने बिहार बोर्ड की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीण इलाके के विद्यार्थियों की इस सफलता से परिजनों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय कबीरा धाप के छात्र नीतीश कुमार ने 472 अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता और विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। चानन निवासी सुरेंद्र महतो के पुत्र नीतीश कुमार की सफलता से गांव में भी उत्साह का माहौल है।

वहीं सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड स्थित सलखुआ बाजार में अवस्थित ज्ञान गंगा कोचिंग संस्थान के छात्रों ने भी बेहतर अंक हासिल कर परचम लहराया। इसमें स्वर्गीय संतोष चौधरी के पुत्र सागर कुमार ने 469 अंक, अशोक शर्मा के पुत्र प्रियांशु कुमार ने 459 अंक, पूरण गुप्ता के पुत्र नवीन कुमार ने 456 अंक, कोपरिया निवासी गरीबलाल बढ़ई के पुत्र कृष्णा कुमार ने 454 अंक तथा रामशरण यादव के पुत्र दर्शन कुमार ने 442 अंक प्राप्त किए। ज्ञान गंगा कोचिंग संस्थान के प्रार्चाय नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार बोर्ड की परीक्षा में मेरे संस्थान के सत प्रतिशत छात्र – छात्रा ने सफलता हासिल की है। संस्थान के

कुल 156 बच्चों में से 132 बच्चे प्रथम, 18 बच्चे द्वतीय और 6 बच्चे तृतीय स्थान लाकर सफलता पाई है।

छात्रों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीण क्षेत्र के सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों की इस सफलता को लोग प्रेरणादायक बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *