आभार एवं अभिनंदन समारोह सोमवार को
आजमगढ़। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय के एक साल बेमिसाल बीतने पर 30 मार्च सोमवार को दिन में 11 बजे से नेहरू हाल में आभार एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया है। आभार एवं अभिनन्दन समारोह में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल , विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह एवं राघवेंद्र सिंह होंगे।
इस आशय की जानकारी देते हुए मिर्जापुर ब्लाक अध्यक्ष अजमल व उपाध्यक्ष संत लाल त्यागी ने लोगों से कार्यक्रम को सफल बनायें जाने की अपील किया है।























