बलिया।सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह: नगरा में 21 शिक्षकों को किया सम्मानित, बीईओ बोले- ‘शिक्षक समाज के सजग प्रहरी

सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह: नगरा में 21 शिक्षकों को किया सम्मानित, बीईओ बोले- ‘शिक्षक समाज के सजग प्रहरी

 संजीव सिंह बलिया । बेसिक शिक्षा परिवार नगरा के तत्वावधान में मैरिज हॉल गोठाई में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) नगरा राम प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।शिवानी सिंह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सेवानिवृत्त शिक्षकों का हार्दिक स्वागत किया। बीईओ राम प्रताप सिंह ने कुल 21 शिक्षकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इनमें बिसुनदेव राम, मजहर आलम, वीरेंद्र यादव, मदन राम, प्रेमचंद, दीना नाथ यादव, कन्हैया लाल वर्मा, अनिल सिंह, चंद्रिका राम, अवध किशोर, लाल बहादुर यादव, लाल बचन यादव, लालसा देवी, बब्बन गुप्ता, आशा सिंह, गजेंद्र सिंह, विनिता सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामबचन सिंह आदि प्रमुख हैं।सम्मानित शिक्षकों बिसुनदेव राम और मजहर आलम ने अपने लंबे सेवा काल के कीमती अनुभव साझा किए। बीईओ राम प्रताप सिंह ने कहा, “शिक्षक समाज के सजग प्रहरी हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी राष्ट्र निर्माण में अपनी सेवा जारी रखें।”कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक नगरा अध्यक्ष बीरेंद्र प्रताप यादव, डॉ. विद्यासागर उपाध्याय, राम प्रवेश वर्मा, एआरपी अभिषेक यादव, सुदीप तिवारी, आशुतोष सिंह, शशिकांत सक्सेना आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। राकेश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, मंत्री ओमप्रकाश, हेमंत यादव, बच्चा लाल आदि ने बहुमूल्य योगदान दिया। संचालन रामकृष्ण मौर्य ने कुशलतापूर्वक किया। अंत में राष्ट्रगान, ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष और दयाशंकर राम द्वारा निपुण शपथ के साथ समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *