सलखुआ के मजदूर की लखनऊ में सड़क हादसे में मौत, शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम

सलखुआ के मजदूर की लखनऊ में सड़क हादसे में मौत, शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम

एकमात्र कमाने वाले के मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में मातम, सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता का दिया भरोसा

राकेश कुमार यादव,सहरसा (बिहार) 

सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के हरेवा पंचायत अंतर्गत खजुराहा गांव निवासी एक मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी भरत शाह अपने साथियों के साथ दिल्ली से फर्नीचर का सामान खरीदकर ट्रक से सलखुआ लौट रहे थे। इसी दौरान सोमवार को करीब 4 बजे लखनऊ में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में चालक, सह चालक और भरत शाह बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके साथ काम करने वाले ग्रामीण मजदूर श्रवण राम के 32 वर्षीय पुत्र बबलू राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बुधवार को मजदुर का शव सलखुआ प्रखंड के खजुराहा गांव पहुंचा, शव को देख परिजनों का रोते बिलखते बुरा हाल होते रहा। घटना से खजुराहा गांव में परिजन समेत आसपास के लोगों में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने बताया कि बबलू राम परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। उनके निधन से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। घर के लोगों का कहना है कि अब परिवार का गुजारा कैसे होगा, यह बड़ी चिंता बन गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे। परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *